BrahMos WORLD INDIA MADHYA PRADESH BHOPAL WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RELIGION SPORTS BUSINESS FUN FACTS ENTERTAINMENT LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE SCIENCE & TECHNOLOGY HEALTH EDUCATION DIASPORA OPINION & INTERVIEW RECIPES DRINKS BIG MEMSAAB 2017 BUDGET 2017 FUNNY VIDEOS VIRAL ON WEB PICTURE STORIES Mahakal Ke Darshan
WTN HINDI ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
logo
Breaking News

काफ़ी संवेदनशील और भावनात्मक होते हैं कर्क राशि के लोग

Thursday - December 20, 2018 3:08 pm , Category : WTN HINDI
कर्क राशि के जातकों को पसंद नहीं है घर से ज़्यादा दूर रहना
कर्क राशि के जातकों को पसंद नहीं है घर से ज़्यादा दूर रहना

सफल लोगों की तरफ़ आकर्षित होते हैं कर्क राशि के जातक

DEC 20 (WTN) – आज हम आपको बताते हैं कि कर्क राशि के जातकों का स्वभाव कैसा होता है। राशि चक्र की चौथी राशि है कर्क। देखा गया है कि इस राशि में जन्मे लोग अपने गांव, शहर और घर से बहुत प्रेम करते हैं। कर्क राशि का चिन्ह होता है केकड़ा, यानि के ये लोग केकड़े की तरह किसी से चिपकना पसंद करते हैं। ये लोग काफ़ी संवेदनशील और भावनात्मक होते हैं। इन्हें अपने घर परिवार के साथ आराम से रहना पसंद है।
 
कर्क राशि के जातक मां को बहुत प्यार करते हैं जिसके कारण ये मां के काफ़ी क़रीब रहते हैं। इन्हें बड़े परिवार में रहना पसंद है और बड़े परिवार में रहते हुए ये दूसरों की रक्षा करने में भी समर्थ रहते हैं। ये जहां जाते हैं वहीं के होकर रह जाते हैं, लेकिन अपने घर को नहीं भूल सकते हैं। यात्रा करना कर्क राशि के जातकों को काफ़ी पसंद है, लेकिन ये ज़्यादा दिनों तक अपने घर से दूर नहीं रह सकते हैं।
 
ये लोग अपने परिवार और उसकी परम्परा से बहुत प्यार करते हैं। ये लोग सामाजिक गतिविधियों में शिरकत करते हैं और अपने देश से काफ़ी प्रेम करते हैं। जैसा कि हमने आपको बताये कि कर्क राशि के लोग काफ़ी भावनात्मक होते हैं इसलिए ये भावनाओं को काफ़ी अच्छी तरह से व्यक्त कर पाते हैं और दूसरों की भावनाओं को समझ भी पाते हैं।

फिजूल की बातें करना इन्हें पसंद नहीं है इसलिए या तो ये कम बातें करते हैं या फ़िर उससे ही बातें करना पसंद करते हैं जो इनकी बातों को समझ सके। कर्क राशि के जातक काफ़ी मूडी, शर्मीले और कई बार बच्चों की तरह हरकतें करने वाले होते हैं। लेकिन इनका यही शर्मीलापन या आशंका वाला स्वभाव ही इन्हें रिश्तों के टूटने के दर्द और भावनात्मक आशंति से बचाता है। कर्क राशि के लोग कलात्मक और रचनात्मक होते हैं, लेकिन इनकी यह कला खुद तक ही सीमित होती है यानि कि ये खुद को ही खुश रखने के लिए रचनात्मक काम करते हैं।
 
देखा गया है कि कर्क राशि के जातक बेहद अंतर्मुखी होते हैं इसलिए अपने दिल की बात ये किसी के साथ शेयर नहीं करते हैं। अपनी बात को दिल में छिपाए रखना ही इनकी मज़बूरी भी है और खूबी भी। जब ये अच्छे मूड में होते हैं तो काफ़ी दयालु और मिलनसार होते हैं। लेकिन जब ये बिना किसी कारण के आहत होते हैं तब इनका व्यवहार झगड़ालू हो जाता है। गुस्सा होने पर ये दूसरों के प्रति असंवेदनशील और अशिष्ट हो जाते हैं। वहीं यदि यह खुश हैं तो यह उदार, समझदार और दानवीर होते हैं।
 
कर्क राशि के जातकों की बुद्धि काफ़ी तेज़ होती है। ये लोग कला, मीडिया और सिनेमा के क्षेत्र में आगे बढ़ते हैं और इसी क्षेत्र में नाम और पैसा कमाते हैं। धन और भौतिक सुख सुविधाएं इनके लिए काफ़ी महत्वपूर्ण हैं, लेकिन अपने कमाए पैसे खर्च करने के मामले में ये लोग काफ़ी कंजूस होते हैं।

रोमांस के मामले में कर्क राशि के जातक काफ़ी तार्कित होते हैं। ये लोग उनकी तरफ़ आकर्षित होते हैं जो लोग सफल होते हैं या जिनकी आर्थिक स्थिति मज़बूत होती है। ये खुद तो कम बोलने वाले और अंतर्मुखी होते हैं, लेकिन इन्हें ज़्यादा बोलने वाले और खुशमिजाज जीवनसाथी की तलाश रहती है।