BrahMos WORLD INDIA MADHYA PRADESH BHOPAL WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RELIGION SPORTS BUSINESS FUN FACTS ENTERTAINMENT LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE SCIENCE & TECHNOLOGY HEALTH EDUCATION DIASPORA OPINION & INTERVIEW RECIPES DRINKS BIG MEMSAAB 2017 BUDGET 2017 FUNNY VIDEOS VIRAL ON WEB PICTURE STORIES Mahakal Ke Darshan
WTN HINDI ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
logo
Breaking News

पेटीएम पर अब ट्रेन टिकिट बुक कराइये, वो भी बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के

Thursday - December 20, 2018 12:04 pm , Category : WTN HINDI
यूज़र्स को किफ़ायत देने पेटीएम ने की पहल
यूज़र्स को किफ़ायत देने पेटीएम ने की पहल

पेटीएम से रेल टिकिट बुक कराते समय नहीं लगेगी पेमेंट गेटवे फीस और सेवा शुल्क
 
DEC 20 (WTN) – पेटीएम धीरे-धीरे भारतीय लोगों में काफ़ी लोकप्रिय हो चला है। पेटीएम का इस्तेमाल भारत में बड़ी तादात में स्मार्टफ़ोन यूज़ करने वाले करते हैं। पेटीएम के इस्तेमाल से ग्राहक मोबाइल रिचार्ज, ट्रेन बस और फ्लाइट टिकिट बुकिंग, कई तरह के बिल पेमेंट और ख़रीदी कर सकता है। समय-समय पर पेटीएम अपने यूजर्स को नई-नई सुविधाएं और कैश बैक देता रहता है जिससे उसके ग्राहक संतुष्ट रहें और दूसरे नये ग्राहक भी जुड़ें। इसी कड़ी में पेटीएम अपने यूज़र्स के लिए एक खुशख़बरी लेकर आया है। आख़िर क्या है यह खुशख़बरी, आइये आपको बताते हैं।
 
यदि आप पेटीएम की मदद से ट्रेन टिकिट बुक करते हैं, तो बुकिंग के दौरान लगने वाला अतिरिक्त शुल्क अब पेटीएम पर नहीं लगेगा। नये साल के पहले यूज़र्स को तोहफ़ा देते हुए पेटीएम ने पेमेंट गेटवे और सेवा शुल्क को माफ़ कर दिया है, ऐसा करने से रेल टिकिट बुक करते समय यूज़र्स का लगना वाला पैसा बचेगा। इतना ही नहीं, अब चंद मिनटों में ही आपको पेटीएम से कैशबैक और रिफण्ड भी मिल जाएगा।
 
पेटीएम के मुताबिक़, अब पेटीएम के उपभोक्ता सेवा शुल्क, पेमेंट गेटवे शुल्क या किसी भी अन्य प्रकार के लेनदेन शुल्क दिये बिना ही पेटीएम से ट्रेन टिकिट बुक कर पाएंगे। पेटीएम का कहना है कि ऐसा इसलिए किया गया है कि जिससे यूज़र्स को टिकिट बुक करने के दौरान परेशानियों का सामना न करना पड़े।
 
आप सोच रहे होंगे कि ऐसा करने से पेटीएम को क्या फ़ायदा होगा, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इससे काफ़ी फ़ायदा पेटीएम को होने वाला है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले साल पेटीएम के यात्रा कारोबार में क़रीब तीन गुना की वृद्धि देखी गई थी और वित्तीय वर्ष 2018 में 3.80 करोड़ टिकिटों की बिक्री पेटीएम से हुई थी। इसके साथ ही पेटीएम के यात्रा उपभोक्ताओं की संख्या दोगुनी होकर 90 लाख हो गई है।
 
पेटीएम का कहना है कि उसने यह कदम इसलिए उठाया गया है, ताकि ज़्यादा से ज़्यादा यात्री ट्रेन टिकिट बुक करने के लिए किफ़ायती और झंझट मुक्त ऑनलाइन चैनल पेटीएम अपनाएं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पेटीएम भारत का पहला डिजिटल पेमेंट पोर्टल है जिसने ऑनलाइन ट्रैवल के क्षेत्र में कदम रखा है।
 
कम समय में भी भारत में पेटीएम काफ़ी लोकप्रिय हो चुका है। नोटबंदी के समय पेटीएम के यूज़र्स की संख्या में गुणात्मक वृद्धि हुई और धीरे-धीरे इसने भारतीय लोगों में अपने जगह बना ली। पेटीएम का ट्रैवल कारोबार बैंगलुरु से संचालित होता है और इसके लिए 300 सदस्यों की टीम काम करती है।