‘साहसी’ और ‘आत्मविश्वासी’ होते हैं सिंह राशि के लोग
Friday - December 21, 2018 1:56 pm ,
Category : WTN HINDI
काम के प्रति ‘ईमानदारी’ है सिंह राशि के जातकों की पहचान
सिंह राशि: स्वाभिमानी होने के कारण किसी के ‘अधीन’ रहकर काम करना नहीं है पसंद
DEC 21 (WTN) – आइये आज हम आपको बताते हैं कि सिंह राशि के जातकों का स्वभाव कैसा रहता है। सिंह राशि का चिन्ह है शेर और अपने राशि चिन्ह की ही तरह सिंह राशि के लोग साहसी, मुखर, आत्मविश्वासी और मज़बूत इरादों वाले होते हैं। किसी भी काम को करने से पहले सिंह राशि के जातक यह गणना करते हैं कि वे इस काम में शीर्ष पर पहुंच पाएंगे कि नहीं, यदि ऐसा नहीं होता है तो ये पूरी कोशिश करते हैं कि उस काम को ना करें। असफ़लता इन लोगों को काफ़ी ज़ल्दी उत्तेजित कर देती है।
सिंह राशि के जातक जो भी काम करते हैं काफ़ी ईमानदारी से करते हैं और काम में ग़लती होने पर ये उदार दिल से माफ़ी मांग लेते हैं। सिंह राशि के लोगों का व्यवहार ऐसा होता है कि ये लोग भीड़ में भी अलग ही नज़र आते हैं और अपने आकर्षक व्यवहार से लोगों को प्रभावित करने में सफल रहते हैं। दरअसल अपने मधुर व्यवहार के कारण सिंह राशि के जातक लोगों के दिलों में बस जाते हैं जिसके कारण लोग इनके मधुर व्यवहार को भूल नहीं पाते हैं।
सिंह राशि के जातक काफ़ी महत्वाकांक्षी होते हैं और अपनी पूरी ताक़त अपने लक्ष्य को पूरा करने में लगा देते हैं। लेकिन देखा गया है कि अपने लक्ष्य की पूर्ति में ये लोग कभी-कभी इतने अति आत्मविश्वास और तेज़ी से आगे बढ़ते हैं कि ये अपने ध्यान से भटक जाते हैं। ज्योतिष की इनको सलाह है कि काम को पूरा करने के लिए ताक़त के साथ-साथ बुद्धि का भी प्रयोग करें।
देखा गया है कि सिंह राशि के जातक काफ़ी मुखर, तेज़ और ढीठ होते हैं पर ये अन्दर से काफ़ी उदार होते हैं। इनका व्यवहार ऐसा होता है जिससे लोग कई बार अपमानित महसूस करते हैं, लेकिन बाद में ये लोग उन्हें मना लेते हैं। सिंह राशि के जातक अपनी विनम्रता के लिए जाने जाते हैं और अपनी इसी खूबी के कारण ये समाज में प्रतिष्ठा हासिल करते हैं।
सिंह राशि के जातक आसानी से अमीर, साहसी, प्रसिद्ध और सुन्दर लोगों के प्रति आकर्षित हो जाते हैं, यानि कि कहा जा सकता है कि सिंह राशि के जातक पैसे और विलासिता के तरफ़ तुरन्त ही खिंचे चले जाते हैं। जैसा कि इनका राशि चिन्ह जंगल का राजा शेर है, तो उसी तरह से सिंह राशि के जातक राजा की तरह भव्य जीवन जीने में यक़ीन करते हैं।
सिंह राशि के जातक काफ़ी स्वाभिमानी होते हैं इसलिए किसी के अधीन रहकर नौकरी करना इन्हें ज़्यादा रास नहीं आता है। बड़े पदों पर ये बढ़िया काम करते हैं, लेकिन छोटे पद पर इनकी समय-समय पर अपने वरिष्ठ अधिकारियों से बहस होती रहती है। यदि सिंह राशि के जातक सोच समझकर करियर को चुने तो ये काफ़ी प्रगति करते हैं। सिंह राशि के जातक आरामदायक जीवन जीने के आदी होते हैं और इसके लिए ये लोग अपनी ज़रूरतों को पूरा करने काफ़ी मेहनत करते हैं।
सिंह राशि के जातक को रोमांस और सेक्स पसंद होता है लेकिन खुद की मर्जी का। जब ये किसी से प्रेम करते हैं तो उसके लिए पूरी तरह से समर्पित रहते हैं, लेकिन यदि कोई इन्हें प्रेम में धोखा दे तो ये उसे सहन नहीं कर पाते और कभी-कभी हिंसक हो जाते हैं। अपने प्रेम को पाने के लिए सिंह राशि के जातक कुछ भी कर सकते हैं। सेक्स के लिए सिंह राशि के जातकों की दीवानगी होती है और किसी भी समय ये सेक्स के लिए तैयार रहते हैं।