‘जिज्ञासु’ प्रवृत्ति के होते हैं वृश्चिक राशि के लोग
Tuesday - December 25, 2018 10:38 am ,
Category : WTN HINDI
वृश्चिक राशि के लोग होते हैं ‘रहस्यमयी’ प्रकृति के
वृश्चिक राशि: दूसरों पर ‘हावी’ होने की होती है इनकी पूरी कोशिश
DEC 25 (WTN) – आइये आज हम आपको बताते हैं कि वृश्चिक राशि के जातकों का स्वभाव कैसा होता है। वृश्चिक राशि का चिन्ह है बिच्छु, जो कि बदला लेने और डसने के लिए कुख्यात है और अपने राशि चिन्ह की तरह ही वृश्चिक राशि के जातक बदला लेने की प्रवृत्ति रखते हैं। वृश्चिक राशि के जातक गम्भीर, निडर, जिद्दी और भावुक प्रवृत्ति के होते हैं। ज्योतिष की सलाह है कि वृश्चिक राशि के लोगों को कभी भी हल्के में नहीं लेना चाहिए क्योंकि ये लोग बिच्छु की तरह बदला लेने में माहिर होते हैं।
देखा गया है कि वृश्चिक राशि के जातक अपनी शर्तों पर जीवन जीते हैं और खुद पर ज़्यादा विश्वास करते हैं। अपनी निजी बातों को ये किसी के भी सामने नहीं बताते हैं और खुद के रहस्यों को अच्छी तरह से सुरक्षित रखते हैं। आमतौर ये लोग भावुक और संवेदनशील होते हैं। खुद की बातें छिपाने वाले वृश्चिक राशि के जातक दूसरों के बारे में जानने के लिए काफ़ी उत्सुक रहते हैं।
रहस्यों को खोजना और उस पर ध्यान केन्द्रित करना इनकी आदत है। वृश्चिक राशि के जातक काफ़ी जिज्ञासु प्रवृत्ति के होते हैं जिसके कारण इन लोगों को किसी भी घटना की जांच करने में काफ़ी आनंद आता है और किसी भी बात की तह तक जाने में इनकी रूचि रहती है। कुछ लोग इसे इनकी बेशर्मी कह सकते हैं, लेकिन ये ऐसा करके अपने एजेंडे को ही बढ़ावा देते हैं और अपना मतलब साध लेते हैं। इनकी ज़्यादा जासूसी या फ़िर जिज्ञासा दूसरों के लिए थकाऊ और अहसहनीय होती है और खुद वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आत्म विनाशकारी साबित हो सकती है।
देखा गया है कि वृश्चिक राशि के जातक कठिन काम और मेहनत से घबराते नहीं हैं। यदि इन्हें किसी बात का बुरा लग जाए, तो ये एकदम चुप और खुद को अकेला महसूस करने लगते हैं। इन्हें जांच करना पसंद है, लेकिन जांच करवाना पसंद नहीं है। इनका जटिल और गोपनीय स्वभाव इन्हें संदिग्ध बनाता है और विश्वासघात की आशंका होने पर ये बहुत जल्दी सचेत हो जाते हैं। ये लोग बहुत भावुक और आवेगी होते हैं जिसके कारण दूसरों में डर पैदा हो जाता है।
वृश्चिक राशि के जातक बहुत ही वफादार दोस्त साबित होते हैं साथ ही ये बहुत ही खतरनाक दुश्मन भी साबित हो सकते हैं। बदला लेने की इनकी प्रवृत्ति होती है जिसके कारण इनसे लोग सावधान रहते हैं। इनकी कोशिश दूसरों पर हावी रहने की होती है जिसके कारण ये कभी-कभी क्रूर भी हो जाते हैं। जीवन में आई विपरित परिस्थितियों के दौरान वृश्चिक राशि के जातक अपनी बुद्धि, धैर्य और रचानात्मकता से काम लेते हैं और उनका बहादुरी से सामना करते हैं।
आमतौर पर वृश्चिक राशि के जातक मिलनसार या उदार नहीं होते हैं लेकिन यदि किसी के साथ यह सम्बन्ध जोड़ लें तो उसका साथ निभाते हैं। देखा गया है कि अपने लाभ के लिए ये जोड़तोड़ करने वाले या षड़यन्त्रकारी नहीं होते हैं, लेकिन यदि इस प्रकार की ज़रुरत आती है तो ये रणनीतियां बनाने और दुश्मन की साजिश का बदला लेने के लिए काफ़ी समय और ऊर्जा खर्च करते हैं।
देखा गया है कि वृश्चिक राशि के जातक भावुक होते हैं लेकिन साथ ही साथ ये यथार्थवादी भी होते हैं, इसलिए ये अवसरों का पूरा लाभ उठा लेते हैं और आज के नुकसान को कल के फ़ायदे में बदलने का जज्बा रखते हैं। वृश्चिक राशि वालों की रहस्मयता के कारण कई लोग इनकी तरफ़ आकर्षित हो जाते हैं। सेक्स के मामले में वृश्चिक राशि के जातक बहुत तेज़ होते हैं, शारीरिक सम्बन्ध बनाते समय ये अपने साथी पर हावी होने की पूरी कोशिश करते हैं और कई बार इसमें सफल भी होते हैं।