‘स्पष्टवादी’ होते हैं धनु राशि के जातक
Wednesday - December 26, 2018 10:53 am ,
Category : WTN HINDI
‘जवाबदेही’ से बचते हैं धनु राशि के लोग
धनु राशि: मित्रों के प्रति वफ़ादारी है इनकी खूबी
DEC 26 (WTN) – आज हम आपको बताते हैं कि धनु राशि के जातकों का स्वभाव कैसा होता है। धनु राशि के जातकों को सत्य बहुत पसंद होता और और ये लोग सत्य की खोज में लगे रहते हैं। धनु राशि का चिन्ह है एक धर्नुधर, जिसका पीछे का शरीर घोड़े का होता है। राशि चिन्ह के अनुसार ज्ञान और गति ही इस राशि का जीवन के प्रति दृष्टिकोण है।
धनु राशि के लोग आनंद में रहने वाले और लापरवाह किस्म के होते हैं, साथ ही ये लोग समय-समय पर दार्शनिक और धार्मिक प्रवृत्ति के भी होते हैं। हर बात को स्पष्ट रूप से कहना धनु राशि के जातकों को पसंद होता है। जब कोई इनकी अच्छी तरह से सोची समझी गई बात से सहमत होता है, तो इन्हें काफ़ी खुशी मिलती है। देखा गया है कि धनु राशि के जातक कभी-कभी काफ़ी तार्किक होते हैं जिसके कारण ये काफ़ी कुंद और कठोर हो जाते हैं।
बात करते समय ये जितने उत्साही होते हैं उतने ही उत्साही ये श्रोता भी होते हैं। दूसरी की बातों को बड़े ध्यान से सुनना इन्हें पसंद है क्योंकि ऐसा करने से इन्हें काफ़ी जानकारी मिलती है। नई-नई जानकारी हासिल करने के लिए ये लोग प्रयास करते रहते हैं और यदि इन्हें इस काम के लिए रोका जाए तो ये धैर्य खो देते हैं और प्रतिरोध स्वरूप हिंसक तक हो सकते हैं। देखा गया है कि धनु राशि के जातकों को स्वतंत्रता काफ़ी पसंद है और ये किसी के प्रति भी जवाबदेही नहीं चाहते हैं।
इन्हें यात्रा करना पसंद है क्योंकि यात्रा करने से इन्हें नये-नये रोमांचित अनुभव प्राप्त होते हैं जिसकी इनको तलाश रहती है। इन्हें यात्रा के दौरान जो भी मिलता है वे उसे कभी नहीं भूल पाते हैं और उससे रिश्ता बनाए रखते हैं। देखा गया है कि बंधन में रहना इन्हें पसंद नहीं हैं, फ़िर चाहे वो शारीरिक बंधन हो या फ़िर भावनात्मक। धनु राशि के जातकों को चुनौतियां काफ़ी पसंद हैं और हर चुनौती को ये लोग स्वीकार करते हैं फ़िर चाहे जीत हो या फ़िर हार।
ये खुद को बुद्धिजीवी से ज़्यादा साहसी मानते हैं। पढ़ने, लिखने और अज्ञात विषयों की खोज करने में इन्हें मज़ा आता है और इसी कारण ये अच्छे शिक्षार्थी होते हैं। मित्रों के साथ ये काफ़ी वफ़ादार होते हैं इसलिए ये काफ़ी लोकप्रिय होते हैं। इन लोगों पर प्रभावशाली लोगों का संरक्षण होता है जिसके कारण ये हमेशा सेफ़ ज़ोन में रहते हैं।
देखा गया है कि धनु राशि के जातक कई बार अति उत्साह में उद्देश्य से भटक जाते हैं जिसके कारण इनमें असुरक्षा की भावना आ जाती है और ये निर्णय और न्याय के प्रति संदेहास्पद हो जाते हैं। धनु राशि के जातक कभी-कभी अपनी सीमाओं का अतिक्रमण करते हैं जिसके कारण लोगों को इनसे परेशानी होती है। अपना पक्ष रखते समय ये काफ़ी तेज़ी से बातें करते हैं जिसके कारण इनके साथ तालमेल रख पाना मुश्किल हो जाता है।
प्रेम के मामले में धनु राशि के जातक अच्छे साथी साबित होते हैं, लेकिन ये अपने प्रेम का दिखावा नहीं करते हैं। इनका दिल जिस किसी पर आ जाता है, वे उसे ताउम्र प्रेम करते हैं। अपनी प्रसन्नता और विश्वास की भावना से ये दूसरों को खुद की तरफ़ आकर्षित करते हैं। धनु राशि के जातकों को सेक्स पसंद होता है और ये सेक्स के दौरान बेस्ट पार्टनर साबित होते हैं। शारीरिक सम्बन्ध बनाते समय धनु राशि के जातक अपने साथी की संतृष्टि का पूरा ध्यान रखते हैं।