BrahMos WORLD INDIA MADHYA PRADESH BHOPAL WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RELIGION SPORTS BUSINESS FUN FACTS ENTERTAINMENT LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE SCIENCE & TECHNOLOGY HEALTH EDUCATION DIASPORA OPINION & INTERVIEW RECIPES DRINKS BIG MEMSAAB 2017 BUDGET 2017 FUNNY VIDEOS VIRAL ON WEB PICTURE STORIES Mahakal Ke Darshan
WTN HINDI ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
logo
Breaking News

जानिए कैसे परम्परा पड़ी सड़क के दायीं तरफ़ चलने की

Wednesday - December 26, 2018 4:19 pm , Category : WTN HINDI
अमेरिका में है सड़क के दायीं तरफ़ चलने की परम्परा
अमेरिका में है सड़क के दायीं तरफ़ चलने की परम्परा

सड़क के दायीं ओर चलने के अलग-अलग देशों में हैं अलग-अलग ‘कारण’

DEC 26 (WTN) – भारत में हम सड़क पर बायीं तरफ़ चलते हैं और कार-बस आदि की स्टेयरिंग दायीं तरफ़ होती है, लेकिन वहीं अमेरिका समेत दुनिया के कई देशों में सड़कों पर लोग दायीं तरफ़ चलते हैं और कार-बस आदि की स्टेयरिंग बायीं तरफ़ होती है। क्या आपने कभी विचार किया है कि अमेरिका समेत दुनिया के कई देशों में दायीं तरफ़ चलने का रिवाज़ क्यों है, यदि आप नहीं जानते हैं तो हम आपको बताते हैं कि दुनिया के कई देशों में सड़क के दायीं तरफ़ चलने की परम्परा कैसे पड़ी?
 
कहा जाता है कि दुनिया के अलग-अलग देशों में सड़क पर चलने के नियमों की शुरुआत अलग-अलग समय पर हुई। जानकारी के मुताबिक़, प्राचीन समय में विश्व के अधिकांश देशों में सड़क के बायीं ओर ही चलने की परम्परा थी, लेकिन 18वीं सदी में पहली बार सड़क के दायीं ओर चलने की परम्परा की शुरूआत हुई।
 
कहा जाता है कि प्राचीन समय में और मध्यकाल के दौरान सड़कों पर चलना पैदल यात्रियों के लिए हमेशा सुरक्षित नहीं होता था और उन्हें सड़क पर दूसरी ओर से आने वाले डाकू एवं लुटेरों से बचना भी होता था। चूंकि ज़्यादातर लोग दायें हाथ से काम करने वाले होते थे,  इसी कारण से सड़क पर बायीं ओर चलते हुए तलवारबाज अपने दाहिने हाथ में तलवार रखते थे और दुश्मनों पर आसानी से हमला कर पाते थे। कहा जाता है कि इसी कारण से सड़क पर बायीं तरफ़ चलने का रिवाज़ था।
 
बात करें अमेरिका की, तो 18वीं शताब्दी में अमेरिका में ‘टीमस्टर्स’ की शुरुआत हुई थी। टीमस्टर्स एक बड़ा वैगन होता था, जिसे घोड़ों की एक टीम खींचती थी। इन वैगनों पर ड्राइवर के लिए बैठने सीट नहीं होती थी इसलिए ड्राइवर सबसे बाएं वाले घोड़े पर बैठता था और दाएं हाथ से चाबुक से सभी घोड़ों को नियंत्रित करता था। लेकिन इसके कारण अमेरिकी लोगों को सड़क पर बायीं ओर चलने के नियम में बदलाव करना पड़ा और सड़क पर दायीं ओर चलने का नियम वहां पर बनाया गया।
 
कहा जाता है कि इस बदलाव का मुख्य कारण यह था कि सबसे बाएं घोड़े पर बैठकर सड़क पर दायीं ओर चलते हुए पीछे से या आगे से आने आले वैगनों पर नज़र रखना आसान था। साल 1792 में सबसे पहले अमेरिका के पेन्सिल्वेनिया राज्य में सड़क पर दायीं ओर चलने के नियम को लागू किया गया और 18वीं शताब्दी के आख़िरी तक यह नियम पूरे अमेरिका और कनाडा में लागू हो गया।
 
बात करें यूरोप की, तो यहां पर सबसे पहले फ्रांस में सड़क पर दायीं तरफ़ चलने के नियम को लागू किया गया था, लेकिन फ्रांस में इस नियम को क्यों लागू किया गया इसके बारे में कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आ पाया है। कहा जाता है कि फ्रांसीसी क्रांतिकारी पोप के उस आदेश का पालन नहीं करना चाहते थे जिसमें कहा गया था सड़क के बायीं तरफ़ चलो, इसलिए फ्रांस में सड़क के दायीं तरफ़ चलने की परम्परा शुरू हुई।
 
कुछ लोगों का कहना है कि फ्रांसीसी अंग्रेजों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले नियम का अनुसरण नहीं करना चाहते थे इसके लिए उन्होंने दायीं तरफ़ चलने का फैसला लिया, तो कुछ लोगों का कहना है फ्रांस में सड़क के दायीं तरफ़ चलने का नियम नेपोलियन ने शुरू किया था।
 
कहा जाता है कि बाद में नेपोलियन ने सड़क के दायीं तरफ़ चलने वाली प्रणाली को उन सभी देशों में फैलाया जिन पर उसने विजय प्राप्त की थी। नेपोलियन के बाद भी अधिकांश देशों ने सड़क पर दायीं ओर चलने की परम्परा को जारी रखने का फ़ैसला किया। इधर जर्मनी ने 20वीं शताब्दी में कई यूरोपीय देशों पर कब्जा किया और उन देशों में सड़क पर दायीं ओर चलने की प्रणाली को लागू किया।
 
इस समय पूरी दुनिया में कुल 163 देशों में सड़क पर दायीं ओर चलने के नियम का पालन किया जाता है, जबकि 76 देशों में सड़क पर बायीं ओर चलने का नियम है।  ब्रिटेन, आयरलैंड, माल्टा और साइप्रस को छोड़कर यूरोप के सभी देशों में सड़क पर दायीं ओर चलने का नियम है। बात करें चीन को तो यहां पर सड़क पर दायीं ओर चलने का नियम है, लेकिन चीन के आधिपत्य वाले हांगकांग और मकाऊ में सड़क पर बायीं ओर चलने के नियम का पालन किया जाता है।