BrahMos WORLD INDIA MADHYA PRADESH BHOPAL WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RELIGION SPORTS BUSINESS FUN FACTS ENTERTAINMENT LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE SCIENCE & TECHNOLOGY HEALTH EDUCATION DIASPORA OPINION & INTERVIEW RECIPES DRINKS BIG MEMSAAB 2017 BUDGET 2017 FUNNY VIDEOS VIRAL ON WEB PICTURE STORIES Mahakal Ke Darshan
WTN HINDI ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
logo
Breaking News

जानिए एसबीआई के योनो ऐप के बारे में विस्तार से

Friday - December 28, 2018 4:46 pm , Category : WTN HINDI
योनो ऐप पर ही स्वीकृत हो सकेगा 2 लाख रुपये तक का पर्सनल लोन
योनो ऐप पर ही स्वीकृत हो सकेगा 2 लाख रुपये तक का पर्सनल लोन

ग्राहकों की सुविधाके लिए क़रीब 60 -कॉमर्स कम्पनियों के साथ एसबीआई ने किया क़रार

DEC 28 (WTN) - देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई यानि कि स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने अपने ग्राहकों की सुविधा के लिए योनो ऐप (यू ओनली नीड वन) के ज़रिये कई सुविधाएं देनी की शुरूआत की है ताक़ि एक ही ऐप पर एसबीआई के ग्राहकों के सारे काम हो जाएं। एसबीआई का दावा है कि इस ऐप के ज़रिये ग्राहक अपनी रोज़मर्रा की ज़िंदगी के कई ज़रूरी काम कहीं भी बैठे-बैठे कर पाएंगे। पर्सनल लोन एप्लाई और अप्रूव्ड से लेकर रोजमर्रा की ज़रुरतों के लिए 60 ज़रूरी सर्विस का इस्तेमाल इस एक ऐप से किया जा सकेगा।
 
सबसे पहते बात करते हैं योनो ऐप के ज़रिये मिलने वाले पर्सनल लोन की, तो अगर आप एसबीआई से दो लाख रुपये तक का पर्सनल लोन लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको एसबीआई बैंक के चक्कर लगाने की ज़रूरत नहीं है और ना ही काग़ज़ों की औपचारिकताएं पूरी करने की ज़रूरत होगी। स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के ‘योनो’ ऐप के ज़रिये आप घर बैठे दो लाख रुपये तक का पर्सनल लोन ले सकते हैं।
 
जानकारी के मुताबिक़, पर्सनल लोन लेने के लिए आपका खाता एसबीआई में होना ज़रूरी है। लोन के लिए जब वेतन भोगी कर्मी (सरकारी या निजी) ‘योनो’ ऐप में आवेदन करेंगे, तो ‘योनो’ ऐप में आवेदन करने के साथ ही बैंक आपके खाते में एक वर्ष का आहरण और जमा का विवरण देखेगा।
 
आहरण और जमा का विवरण देखने के बाद आपके पास रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर पर एक एसएमएस आएगा कि आपका लोन स्वीकृत हुआ है या नहीं। लोन स्वीकृत होने के बाद आपको एक बार एसबीआई की शाखा में जाना होगा और एप में ही कुछ औपचारिकता पूरी करने के बाद लोन की राशि आपके खाते में आ जाएगी। लोन स्वीकृत होने के बाद आपने खाते से अपने आप ईएमआई कटने लगेगी।
 
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ग्राहकों को कितना लोन देना है, इसका निर्धारण ग्राहक के बैंक के साथ लेन-देन के हिसाब से तैयार किया जाएगा। योनो ऐप पर पर्सनल लोन के लिए क्लिक करने पर ऑनलाइन ही साफ्टवेयर जांच कर लेता है कि सम्बन्धित व्यक्ति को कितना लोन मिल सकता है और इसके बाद जांच करने के बाद बैंक लोन जारी कर देता है।
 
कहा जा रहा है कि आने वाले दिनों में योनो ऐप पर होम लोन, व्हीकल लोन, गोल्ड लोन समेत अन्य लोन देने की सुविधा शुरू हो सकती हैं। कहा जा रहा है कि इस ऐप के ज़रिये आप बीमा और म्यूचुअल फंड में निवेश के बारे में भी जान सकेंगे।
 
योनो ऐप पर आप उबर और ओला की बुकिंग भी कर सकते हैं। साथ ही, जबैंग, मैक्स फैशन, मिंत्रा से शॉपिंग भी कर सकेंगे। इतना ही नहीं, किताबें, कैब बुक करना, मनोरंजन, खाना पीना, ट्रैवल और मेडिकल सेवाएं भी इस ऐप में शामिल होंगी। जानकारी के मुताबिक़ इसके लिए एसबीआई 60 ई-कॉमर्स कम्पनियों के साथ क़रार कर चुकी है।