पर्स में रखेंगे ‘यह’ सामान तो नहीं खर्च होगा धन!
Monday - December 31, 2018 3:59 pm ,
Category : WTN HINDI
कभी भी पर्स में ‘ना’ रखें लेन-देन के बिल और दवाइयां
पर्स में रखें किन्नर का ‘स्वेच्छा’ से दिया हुआ एक रुपया, कभी नहीं होगी रुपयों की ‘कमी’
DEC 31 (WTN) – यूं तो लगभग सभी पुरुष अपनी जेब में पर्स रखते हैं ताकि रूपयों को अच्छे तरीक़े से व्यवस्थित रखा जा सके। साथ ही हर पुरुष की कामना होती है कि जीवन में कभी भी ऐसी विषम परिस्थिति ना आए कि पर्स खाली हो, सभी की इच्छा होती है कि पर्स हमेशा नोटों से भरा रहे।
यदि आप ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में विश्वास रखते हैं तो कुछ ऐसे कारण हैं जिनके कारण धनी लोगों का पर्स भी खाली हो जाता है, लेकिन यदि ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ उपाय किये जाएं तो मनुष्य पर महालक्ष्मी की हमेशा कृपा रहती है और पर्स हमेशा रुपयों से भरा रहता है। कहा जाता है कि जो वस्तुएं महालक्ष्मी को पसंद नहीं हैं उन्हें पर्स में नहीं रखना चाहिए, क्योंकि यदि आप ऐसा करते हैं तो इससे महालक्ष्मी आपसे नाराज़ हो जाती हैं और आपका पर्स खाली हो जाता है।
आज हम आपको बताते हैं कि पर्स में क्या नहीं रखना चाहिए जिससे महालक्ष्मी नाराज़ ना हो और क्या रखना चाहिए जिससे आप पर उनकी कृपा हमेशा बने रही।
पूरी कोशिश करें कि फटा हुआ पर्स जेब में नहीं रखें। पर्स हमेशा ब्राउन या लाल रंग का होना चाहिए और साफ़-सुथरा होना चाहिए। काला पर्स रखने से महालक्ष्मी की कृपा नहीं हो पाती है।
पर्स में सिर्फ़ और सिर्फ़ धन ही रखना चाहिए। देखा गया है कि ज़्यादातर लोग पर्स में पुरानी रसीद, बिल, लेन-देन का हिसाब आदि रखते हैं। वास्तु के अनुसार यह सामान पर्स में रखने से धन नहीं ठहरता।
ज्योतिष की मानें तो पुराने काग़ज़ात और रद्दी के सामान पर राहु का अशुभ प्रभाव होता है और इसे पर्स में रखना महालक्ष्मी को नहीं भाता है इसलिए पर्स में धन के अलावा कुछ ना रखें।
पर्स में कभी भी खाने-पीने से सम्बन्धित कोई भी सामान न रखें, जैसे बबल गम, चॉकलेट, टॉफी, पान मसाला आदि।
कभी भी पर्स में दवाएं नहीं रखना चाहिए क्योंकि ये धन पर अशुभ प्रभाव डालती हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार इससे नकारात्मकता बढ़ती है जो कभी धन को अपना स्थान नहीं बनाने देती।
पर्स में लोहे का सामान जैसे चाकू, ब्लेड आदि रखना धनहानि का कारण बनता है। ताम्बे और चांदी की वस्तुएं रखना सकारात्मकता और शुभ फलों को बढ़ाता है।
किसी भी किन्नर की इच्छा से दिया गया एक रुपये का सिक्का लाल कपड़े में बांधकर उसे पर्स में रखना चाहिए। साथ ही हो सके तो पर्स में चांदी का महालक्ष्मी का सिक्का और ताम्बे के चाइनीज या भारतीय कुबेर ज़रूर रखें। इससे व्यर्थ की धनहानि नहीं होती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार पर्स में पीपल का पत्ता रखना चाहिए, यह आर्थिक लाभ देता है। पीपल के पत्ते को अभिमंत्रित करने के बाद शुभ मुहूर्त देखकर इसे पर्स में नोटों के साथ ही रखना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से पर्स कभी खाली नहीं रहेगा।
पूरी कोशिश करें कि शौचालय जाते समय पर्स अपने साथ ना ले जाएं। क्योंकि शौच क्रिया के दौरान धन साथ नहीं होना चाहिए।