मेष राशि के जातकों के लिए वर्ष 2019 में हैं करियर में ‘प्रमोशन’ और ‘लाभ’ के योग
Tuesday - January 1, 2019 10:10 am ,
Category : WTN HINDI
विरोधी पैदा कर सकते हैं कार्य में ‘परेशान’
मेष राशि: यदि नौकरी और व्यापार में बरतेंगे ‘सावधानी’, तो अंत में आपको होगा ‘लाभ’
JAN 01 (WTN) – आज हम आपको बताते हैं कि वर्ष 2019 में मेष राशि के जातकों का करियर और व्यवसाय कैसा रहेगा? आपको क्या-क्या परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है और क्या-क्या उपलब्धियां आपको हासिल हो सकती हैं?
जनवरी से मार्च
वर्ष 2019 के प्रारम्भ के तीन महीनों में आपको करियर और व्यवसाय को व्यवस्थित करने के लिए काफ़ी मेहनत करनी पड़ेगी और इसके लिए काफ़ी भाग-दौड़ करना पड़ सकती है। लेकिन इन्हीं तीन महीनों में आपको अपने करियर को आगे बढ़ने के काफी महत्वपूर्ण अवसर मिलेंगे जिनका कि आपको लाभ उठाना चाहिए। इस दौरान आपके काम आसानी से होते रहेंगे और इस तरह के अवसर आपको मिलेंगे।
लेकिन सावधान रहें, क्योंकि आपकी प्रगति से जलने वाले लोग आपके कार्य में विघ्न उत्पन्न कर सकते हैं, लेकिन आप इनसे सुरक्षित तरीके से निपट लेंगे। ज्योतिष के अनुसार अचल सम्पत्ति और इंजीनियरिंग सेवा और न्याय के क्षेत्रों में प्रगति के अवसर रहेंगे, लेकिन राहु का कर्म भाव से सम्बन्ध होने के कारण कुछ परेशानी पैदा हो सकती है।
अप्रैल से जून
वर्ष 2019 में अप्रैल से जून के बीच करियर और व्यापार में काफ़ी प्रगति के अवसर प्राप्त होंगे। क्योंकि इस दौरान गुरू सुख और सौभाग्य को बढ़ाने में भागीदर रहेंगे यानि कि इस दौरान किसी विद्वान या परोपकारी व्यक्ति से आपको लाभ मिलने की प्रबल सम्भावना रहेगी। लेकिन इस दौरान आपको अपने घर परिवार में कुछ तनाव और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
इस सबके कारण आपको चिंता करना पड़ेगी जिससे कुछ काम और व्यवसाय के पिछड़ने और रूकने जैसी स्थिति रहेगी। हालांकि गुरू का शुभ प्रभाव आपको पुनः सकारात्मक ऊर्जा से भरकर कार्य और नौकरी तथा व्यवसाय में अच्छी तरक्की के रास्ते बनाएगा और आपके पराक्रम में वृद्धि होगी।
जुलाई से सितम्बर
जुलाई, अगस्त और सितम्बर, इन तीन महीनों में कार्य व व्यवसाय को और अच्छा बनाने तथा तकनीक, चिकित्सा, सम्वाद, फिल्म, न्याय, प्रबंधन के क्षेत्रों में करियर को नई ऊंचाई देने के शानदार मौके मिलेंगे। कर्मेश शनि का भाग्य भाव में संचरण होने से आपको कुछ क्षेत्रों में ज़्यादा मेहनत करने की ज़रूरत पड़ेगी।
इन तीन महीनों में राहु भी कर्म भाव से सम्बन्ध बनाए हुए है इस कारण से कुछ मामलों में धोखे की स्थिति रहेगी। हमारी आपको सलाह है कि इस दौरान व्यापारिक लेन-देन के मामलों में सावधानी बरतें। साल के इन तीन महीनों में आपको मिश्रित परिणाम प्राप्त हो सकते हैं।
अक्टूबर से दिसम्बर
वर्ष के आख़िरी तीन महीनों में आपको करियर और व्यापार के सिलसिले में यात्रा करने जाना पड़ सकता है, जो कि आपके लिए लाभदायक रहेगी। इन तीन महीनों में किसी प्रतिष्ठित संस्था के साथ आपसी करार में हस्ताक्षर होने की आशा है। हालांकि आपको अपने स्तर पर प्रयासों को जारी रखने में लाभ रहेगा।
तकनीक प्रबंधन के काम में आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन ये परेशानियां जल्द ही दूर हो जाएंगी। साल के आख़िरी तीन महीनों में ग्रहों की स्थिति आपके अनुकूल है इसलिए नवम्बर और दिसम्बर के महीने में आपको प्रमोशन और पद लाभ मिल सकता है। इस दौरान आपको काफ़ी विरोध और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आख़िर में जीत आपकी ही होगी।