मिथुन राशि के लोगों के लिए साल के आखिरी महीनों में हो सकती है करियर और व्यापार में ‘परेशानी’
Thursday - January 3, 2019 11:03 am ,
Category : WTN HINDI
जुलाई, अगस्त और सितम्बर के महीने में हैं ‘उन्नति’ के रास्ते खुले
साल 2019 में विपरीत परिस्थितियों का सामना ‘हिम्मत’ से करें मिथुन राशि के जातक
JAN 03 (WTN) – आज आपको बताते हैं कि साल 2019 मिथुन राशि के जातकों के लिए करियर और व्यवसाय के लिहाज से कैसा करेगा।
जनवरी से मार्च
साल 2019 के पहले तीन महीनों में मिथुन राशि के जातक अपने करियर और व्यापार को विकसित करने की योजना बनाएंगे। तकनीक, शिक्षा और व्यवसायिक गतिविधियों में इन्हें सफलता मिलती रहेगी। सेना, पुलिस और तकनीक के कामों में जुड़े लोगों को लिए जनवरी का महीना शुभ परिणाम देगा। लेकिन फरवरी के महीने में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि फरवरी के आखिरी सप्ताह में बुध के कर्म भाव में होने के कारण आपकी मुश्किलें आसान होंगी।
पढ़ाई लिखाई, फ़िल्म, संगीत और चिकित्सा के क्षेत्रों में काम करने वाले मिथुन राशि के जातकों को सफलता के साथ-साथ ख्याति प्राप्त होगी। लेकिन 15 मार्च के बाद विपरीत स्थितियां आ सकती हैं जिसका सामना मिथुन राशि के जातकों को हिम्मत के साथ करना होगा।
अप्रैल से जून
अप्रैल, मई और जून, इन तीन महीनों में मिथुन राशि के लोगों को करियर और व्यापार के क्षेत्र में उम्मीद से कहीं ज़्यादा सफ़लता हासिल होने के योग बन रहे हैं। क्योंकि इस दौरान शुक्र और बुध का सुखद संयोग आपको शुभ फल देगा। लेकिन मई के महीने में मिथुन राशि के जातकों को करियर और व्यापार में मिश्रित सफलता हासिल होगी।
मई महीने के लिए हमारी सलाह है कि इस दौरान मिथुन राशि के जातकों को सतर्क होकर काम करना चाहिए जिससे कि विपरीत परिस्थितियों का सामना आप हिम्मत के साथ कर सकें। जून के महीने में गुरू के कारण आपको करियर और व्यवसाय में लाभ होगा। इस दौरान करियर में प्रमोशन हो सकता है और कोई साइड बिजनेस शुरू हो सकता है। इन तीन महीनों में उन्नति के योग हैं इसलिए आलस छोड़कर मेहनत करें।
जुलाई से सितम्बर
जुलाई, अगस्त और सितम्बर, इन तीन महीनों में मिथुन राशि के जातकों के लिए कार्मिक और व्यवसायिक जीवन में काफ़ी उन्नति के मौके मिलेंगे। यदि आप मेहनत करेंगे और अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए कोशिश करेंगे तो आपको मनचाही सफलता हासिल हो सकती है।
इन तीन महीनों में करियर और व्यवसाय में प्रगति के अवसर बन रहे हैं इसलिए खुद पर विश्वास रखें और मेहनत करें जिससे सफलता ज़रूरी हासिल होगी। आपके सपनों को पूरा करने के लिए गुरू ग्रह आपको बौद्धिक शक्ति देगा जिससे शुभ परिणामों की सौगात आपको प्राप्त होगी।
अक्टूबर से दिसम्बर
2019 के आखिरी के तीन महीनों अक्टूबर, नवम्बर और दिसम्बर में करियर और व्यापार में आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अक्टूबर के तीसरे सप्ताह तक प्रगतिशील रहेंगे। लेकिन इसके बाद आपकी परेशानियों में धीरे-धीरे वृद्धि होने लगेगी और ऐसा होने से आप चिढ़चिढ़े और गुस्सैल हो जाएंगे।
इन तीन महीनों में आपके साथ कुछ ना कुछ परेशानियां लगी हुई रहेंगी जिसके कारण आप अपने करियर और व्यापार पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। आखिरी के दो महीनों में आपको मिले जुले परिणाम हासिल होंगे। इन दौरान आपको सलाह है कि आप करियर और व्यवसाय में सावधानी बरतें और लापरवारी ना करें नहीं तो यह आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है।