2019 के आख़िरी तीन महीनों में कर्क राशि के जातकों को मिलेगी ‘शानदार सफलता’
Friday - January 4, 2019 4:06 pm ,
Category : WTN HINDI
कर्क राशि के जातकों को सफलता हासिल करने लगाना पड़ेगा ‘दिमाग’
कर्क राशि: जुलाई से सितम्बर तक का समय रहेगा ‘संघर्षमय”
JAN 04 (WTN) – आज आपको बताते हैं कि कर्क राशि के जातकों का करियर और व्यवसाय साल 2019 में कैसा रहेगा। आइये जानते हैं कि साल 2019 में कर्क राशि के जातकों को करियर और व्यवसाय में किस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है और कब उनका भाग्योदय होगा।
जनवरी से मार्च
साल 2019 के पहले महीने जनवरी में कर्क राशि के जातकों को अपने करियर और व्यवसाय के लिए काफ़ी मेहनत करना पड़ेगी। इस दौरान इनको कुछ छोटी-छोटी परेशानियां का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए हमारी इनको सलाह है कि इस दौरान सावधान रहें।
लेकिन फरवरी और मार्च के महीने में आपका व्यापार अच्छे से चलेगा और इसमें प्रगति के योग हैं। बात करें करियर की, तो इन दो महीनों में कर्क राशि के जातकों को प्रशासन और तकनीक के कार्यों में प्रगति मिल सकती है। कर्क राशि के जातक जो कि प्रबंधन, तकनीक और चिकित्सा के क्षेत्रों में अपने करियर को आजमा रहे हैं, उन्हें इन दौरान सफलता मिल सकती है बस प्रयास तेज़ी से करने होंगे।
अप्रैल से जून
साल 2019 के अप्रैल के महीने के दूसरे भाग में कर्क राशि के जातकों को उनके व्यापार में तरक्की और नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। यदि कर्क राशि के जातक उत्पादन, विक्रय और सेवा क्षेत्र में काम करते हैैं, तो इस दौरान आपको इस क्षेत्र में तरक्की मिल सकती है।
लेकिन कर्क राशि के जातकों को मई और जून के महीने में मिलेजुले परिणाम मिलेंगे। इन दो महीनों के दौरान आपको कुछ कामों को पूरा करने के लिए और लोगों से सम्पर्क स्थापित करने के लिए काफ़ी मेहनत करना पड़ेगी। इस दौरान आपको काम के सिलसिले में यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है।
जुलाई से सितम्बर
जुलाई, अगस्त और सितम्बर; इन तीन महीनों में कर्क राशि के जातकों को अपनी पद प्रतिष्ठा को प्राप्त करने के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है। नौकरी और व्यवसाय में नये काम को शुरू करने के लिए आपको कई फ़ैसले लेने पड़ सकते हैं जिसके कारण आप पर कुछ लोग अविश्वास कर सकते हैं और आप पर कुछ आरोप भी लग सकते हैं।
इस दौरान खुद की छवि को नुकसान होने से बचाने के लिए आपको काफ़ी मेहनत करना पड़ेगी। हमारी आपको सलाह है कि कोई भी निर्णय काफ़ी सोच समझकर कर लें। नौकरी के दौरान आलस्य और नकारात्मकता से बचें और अपने काम पर ध्यान दें, वहीं व्यवसाय में व्यापार के साथ-साथ सम्बन्धों पर भी ध्यान दें।
अक्टूबर से दिसम्बर
साल 2019 के आखिरी तीन महीनों में कर्क राशि के जातकों के लिए नौकरी और व्यापार में अच्छी उन्नति के योग बन रहे हैं जिसके कारण कर्क राशि के जातकों द्वारा किये गये प्रयास सफल रहेंगे। प्रतियोगी परीक्षा से लेकर व्यापारिक गतिविधियों में आपकी मेहनत से आपको सफलता हासिल होगी। ऐसा इसलिए क्योंकि इन महीनों में आपके कर्म भाव में शुभ ग्रह शुक्र का सम्बन्ध रहेगा और उसके बाद बुध का सम्बन्ध बना रहेगा।
लेखन, कला, फिल्म संगीत, प्रबंधन, प्रशासन और उत्पादन के क्षेत्रों में आपको इच्छित सफलता मिलेगी। इसी प्रकार सेना और पुलिस महकमे से जुड़े लोगों को तथा चिकित्सा के पेशे से जुड़े लोगों को कर्म भाव में मंगल होने से अच्छे परिणाम मिलेंगे।