नौकरी और व्यापार में सफलता के लिहाज़ से जुलाई से सितम्बर तक का समय है सिंह राशि के जातकों के लिए सबसे उत्तम
Saturday - January 5, 2019 10:20 am ,
Category : WTN HINDI
आलस और भोग विलास से दूर रहें सिंह राशि के जातक
सिंह राशि: शुभ ग्रहों की स्थिति के कारण साल 2019 रहेगा सुखद
JAN 05 (WTN) – आज हम आपको बताते हैं कि सिंह राशि के जातकों के लिए साल 2019 में नौकरी और व्यवसाय में किन-किन परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही जानिए कि सिंह राशि के जातकों के लिए साल 2019 में क्या-क्या उपलब्धियां हासिल हो सकती हैं।
जनवरी से मार्च
वर्ष 2019 के पहले तीन महीनों में सिंह राशि के जातकों को सफलता मिलने के योग दिखाई दे रहे हैं। सिंह राशि के जातकों को तकनीक, कला-साहित्य, फ़िल्म, प्रबंधन और उत्पादन के क्षेत्र में काफ़ी उन्नति मिलेगी फ़िर चाहे वो नौकरी हो या फ़िर व्यवसाय। इन दौरान सिंह राशि के जातकों के लिए कर्म भाव में शुभ ग्रहों की स्थिति बनी हुई है।
साल के पहले इन तीन महीनों जनवरी, फरवरी और मार्च में सिंह राशि के जातकों को अपने प्रयास तेज़ करना चाहिए क्योंकि इस दौरान निजी और सरकारी क्षेत्र में अच्छी नौकरी मिलने और प्रमोशन के योग बन रहे हैं। इन तीन महीनों में सिंह राशि के लोगों को पूरी मेहनत के साथ अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए जुट जाना चाहिए।
अप्रैल से जून
वर्ष 2019 के अप्रैल, मई और जून; इन तीन महीनों में सिंह राशि के जातकों को मिले जुले परिणाम मिलेंगे। मिले जुले परिणाम इसलिए क्योंकि इन तीन महीनों में कर्म भाव में शुभ और अशुभ ग्रहों दोनों का प्रभाव रहेगा। शुभ और अशुभ दोनों ग्रहों का असर होने से नौकरी और व्यापार में कभी अच्छे तो कभी मध्यम परिणामों की स्थिति बनी रहेगी।
यदि आप इस दौरान अच्छे परिणामों की इच्छा कर रहे हैं, तो आपको इसके लिए काफ़ी मेहनत करना होगा साथ ही ज़रूरत से ज़्यादा सतर्क रहना पड़ेगा। अशुभ ग्रहों के प्रभाव के कारण सिंह राशि के जातक आलस और भोग-विलास से घिरे रहेंगे, इसलिए यदि सफलता हासिल करना चाहते हैं, तो आलस को छोड़कर अपने काम पर ध्यान दें। इस दौरान कोई विरोधी व्यक्ति आपको हानि पहुंचाने की साजिश रच सकता है।
जुलाई से सितम्बर
साल 2019 के जुलाई, अगस्त और सितम्बर; इन तीन महीनों में सिंह राशि के जातकों को नौकरी और व्यापार में उनकी सोच से ज़्यादा सफलता मिलेगी। ऐसा इसलिए क्योंकि इन महीनों में आपके कर्म भाव में शुभ ग्रह गुरू का शुभ प्रभाव अत्याधिक रहेगा। इस दौरान फ़िल्म, कला, राजनीति, प्रबंधन, उत्पादन, विक्रय और सैन्य सेवाओं से जुड़े सिंह राशि के जातकों को अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय ख्याति मिलेगी।
इन तीन महीनों के दौरान कोई प्रतिष्ठित या विद्वान व्यक्ति आपके सम्पर्क में आएगा और उसका सहयोग आपको मिलेगा, जिसका लाभ आपको नौकरी और व्यापार में मिल सकता है। साल 2019 में यही तीन महीने आपके लिए सबसे ज़्यादा लाभदायक होने वाले हैं इसलिए इस दौरान आलस ना करें और अपने लक्ष्य की प्रात्ति के लिए पूरी मेहनत करें।
अक्टूबर से दिसम्बर
साल 2019 के आख़िरी के तीन महीने अक्टूबर, नवम्बर और दिसम्बर में भी सिंह राशि के जातकों को नौकरी और व्यवसाय में शुभ परिणाम मिलने के योग हैं। इस दौरान आपके जो भी रूके हुए काम हैं वे इस दौरान पूरे होंगे। साल के आख़िरी के इन तीन महीनों में भी आपके कर्म भाव में शुभ ग्रहों का योग बना रहेगा। शुभ ग्रहों के योग के कारण ही कई समय से अटके काम तुरन्त पूरे होंगे।
सिंह राशि के जातक यदि इन तीन महीनों में कोई बेहतर नौकरी की तलाश में हैं या अपने व्यापार का विस्तार करना चाहते हैं, तो इस दौरान सफलता के योग हैं। लेकिन ग्रह दशा के अनुसार दिसम्बर महीने में तकनीक और उससे सम्बन्धित क्षेत्रों में सिंह राशि के जातकों को मामूली परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।