पीपुल्स पैरामेडिकल कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय ब्रेल दिवस पर कार्यशाला का आयोजन
Saturday - January 5, 2019 11:07 am ,
Category : WTN HINDI
अंतर्राष्ट्रीय ब्रेल दिवस पर आयोजित कार्यशाला में सरकार द्वारा चलाई जाने वाली योजनाओं की दी गई जानकारी
JAN 05 (WTN) – समय-समय पर पीपुल्स विश्वविद्यालय में कार्यशालाओं का आयोजन किया जाता है जिसके माध्मय से विद्यार्थियों को तरह-तरह की जानकारियां दी जाती हैं, इसी कड़ी में पीपुल्स विश्वविद्यालय की सम्बद्ध इकाई पीपुल्स कॉलेज ऑफ़ पैरामेडिकल साइंसेज एण्ड आरसी में अंतर्राष्ट्रीय ब्रेल दिवस पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में दृष्टिबाधित दिव्यांगजनों के जीवन में आनेवाली समस्याओं एवं उनके निवारण पर प्रकाश डाला गया। कम्पोजिट रीजनल सेंटर की डॉ अरुणा रघुपति और श्याम सिंह मेवाड़ा ने कार्यशाला का संचालन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर सरस्वती वंदना के साथ हुआ।
श्याम सिंह मेवाड़ा ने अपने वक्तव्य में मुख्य रूप से ब्रेल लिपि के बारे में जानकारी दी और ब्रेल लिपि के जनक लुई ब्रेल के जीवन से सभी का परिचय कराया। दृष्टिबाधित दिव्यांगजनों के लिए किस प्रकार ब्रेल लिपि सहायक है, तथा किस प्रकार इसके उपयोग से उनके जीवन में व्यावहारिक एवं सकारात्मक बदलाव आया है इसके बारे में मेवाड़ा ने विस्तार से जानकारी दी।

कार्यशाला में दृष्टिबधित दिव्यांगजनों के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही जीवनव्यापी और रोजगारोन्मुखी योजनाओं की भी जानकारी दी गई। इतना ही नहीं, सरकार द्वारा चलाई जा रही मोबिलिटी ट्रेनिंग, वोकेशनल ट्रेनिंग, लाइफ स्किल ट्रेनिंग आदि के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही कार्यशाला में बताया गया कि दिव्यांगजनों की सहूलियत के लिए सरकार द्वारा काफ़ी प्रावधान किये गये हैं, जैसे विशेष रास्तों का निर्माण, निशुल्क शिक्षा, रेल और हवाई यात्रा में छूट आदि।

संस्था के प्राचार्य डॉ पी.आर. सुरेश ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेटकर सम्मानित किया। इस मौक़े पर पीपुल्स विश्वविद्यालय की कुलसचिव डॉ नीरजा मल्लिक, पीपुल्स विश्वविद्यालय के डीन डॉ सदावर्ते और पीपुल्स कॉलेज ऑफ़ मेडिकल साइंसेज एण्ड आरसी के वाइस डीन डॉ यादव समेत काफ़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।