क्या आप जानते हैं होटल और मोटल में अंतर ?
Sunday - January 6, 2019 4:49 pm ,
Category : WTN HINDI
आप भी समझिए होटल, मोटल, रेस्टोरेंट और रिसॉर्ट में अंतर
JAN 06 (WTN) - जब भी आप कहीं पर घूमने जाते हैं तो फिर आप किसी ना किसी होटल में ठहरते हैं और रेस्टोरेंट में खाते हैं। लेकिन क्या आप होटल, मोटल, रेस्टोरेंट और रिसॉर्ट में अंतर जानते हैं? यदि आपने इनके सिर्फ नाम ही सुने हैं और इनके बारे में नहीं जानते हैं, तो हम आपको बताते हैं कि इनमें क्या अंतर होता है।
होटल – सबसे पहले आपको बताते हैं कि आखिर होटल क्या होता है। होटल वो जगह होती है जहां पर हमें ठहरने के लिए कमरा और सामान्य ज़रूरत की सुविधाएं जैसी टीवी, फ्रिज़, वाईफाई आदि उपलब्ध रहती हैँ। कुछ होटल में खाना खाने के लिए उनका पर्सनल रेस्टोरेंट भी होता है।
मोटल – अब जानते हैं मोटल के बारे में। जब कभी आप लम्बे सफ़र के लिए निकलते हैं, तो हाइवे पर चलते समय आपको सड़क के किनारे पर रुकने के लिए कुछ जगहें मिलती हैं, जिन्हें आम बोलचाल की भाषा में आप होटल ही कहते हैं लेकिन वे होटल नहीं बल्कि मोटल होते हैं। मोटल में गाड़ियों को पार्क करने के लिए जगह उपलब्ध होती है। होटल की तुलना में मोटल में अक्सर जगह और सुविधाएं कम होती हैं।
रेस्टोरेंट – अब बात करते हैं रेस्टोरेंट की। रेस्टोरेंट वो जगह होती हैं जहां पर आपको खाना खाने की सुविधाएं मिलती हैं। रेस्टोरेंट आपको शहर के अंदर या शहर के बाहर हाइवे पर भी मिल सकते हैं। रेस्टोरेंट्स में रात में या दिन रुकने के लिए कहीं कोई व्यवस्था नहीं होती है।
रिसॉर्ट - जब कभी आप छुट्टियां मनाने के लिए कहीं रिहायशी जगहों पर जाते हैं तो फिर आप अक्सर रिसॉर्ट्स में ही रुकते हैं। रिसॉर्ट्स में मौज-मस्ती के लिए खाने-पीने की सुविधाओं से लेकर स्पोर्ट्स, पूल और स्पा आदि के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध होती हैं।