आईआरसीटीसी की यात्रियों के लिए ‘सुविधा’; ‘डिस्काउंट’ रेट पर पढ़ें डिजिटल मैगजीन, ‘बिना पेमेंट’ बुक करें टिकिट!
Tuesday - January 8, 2019 10:39 am ,
Category : WTN HINDI
अब आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर पढ़ें डिजिटल मैगनीन
आईआरसीटीसी यात्रियों के लिए लाई ई-पे लेटर स्कीम; बिना पेमेंट किये टिकिट बुक करने की दी सुविधा
JAN 08 (WTN) – भारतीय रेलवे की टिकिट बुकिंग करने वाली वेबसाइट IRCTC ने यात्रियों की सुविधा के लिए दो नई स्कीम शुरू की हैं। एक स्कीम के तहत आप डिस्काउंट रेट पर डिजिटल मैगजीन पढ़ सकते हैं तो वहीं दूसरी स्कीम के तहत शर्तों के साथ बिना पेमेंट किये टिकिट बुक करा सकते हैं। आइये आपको विस्तार से इन दोनों ्स्कीम के बारे में बताते हैं।
आईआरसीटीसी ने अब डिजिटल मैगजीन भी बेचना शुरू कर दिया है। ग्राहकों को लुभाने के लिए वेबसाइट 86 प्रतिशत तक की छूट दे रही है। आईआरसीटीसी ने इसके लिए 1 साल, 1 महीने, 1 हफ्ते और 1 दिन के लिए अलग-अलग पैक बनाए गए हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक साल के पैक की क़ीमत 3999 रुपए है, लेकिन इस पर 86 प्रतिशत का डिस्काटउंट दिया जा रहा है जिसके बाद यह पैक सिर्फ़ 589 रुपए में मिलेगा। वहीं एक महीने के पैक का सब्सक्रिप्शन चार्ज 399 रुपए का है, जो कि 71 प्रतिशत डिस्काउंट के बाद 117 रुपए में मिलेगा।
वहीं एक सप्ताह के मैगजीन पैक की क़ीमत 36 रुपए और 1 दिन के पैक की क़ीमत 24 रुपये है। आपको बता दें कि आरसीटीसी ने अपनी वेबसाइट पर 'IRCTC Exclusive' नाम का नया टैब बनाया है। इस टैब पर क्लिक करने के बाद आप सीधे डिजिटल मैगजीन के सब्सक्रिप्शन पेज पर पहुंच सकते हैं।
आईआरसीटीसी का दावा है कि इसके तहत लोग कई देशी और विदेशी मैगजीन सिर्फ़ एक क्लिक पर पढ़ सकेंगे। अपने ग्राहकों के लिए IRCTC ने ये सुविधा MAGZTER के साथ मिलकर शुरू की है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि MAGZTER पर देश और दुनिया की तमाम बढ़ी मैगजीन और अखबार के डिजिटल वर्जन होते हैं जिसे सब्सक्राइब करने के पढ़ा जा सकता है।
यदि आप इस सब्सक्रिप्शन को लेना चाहते हैं, तो आपको सबसे पहले IRCTC की वेबसाइट www.irctc.co.in को ओपन करना होगा जहां पर आपको होम आईकन के साइड में IRCTC Exclusive नाम का विकल्प दिखेगा। इस पर क्लिक करते ही आपके सामने पूरे ऑफर्स की जानकारी देने वाली नई विंडो ओपन होगी। विंडो में आपको अलग-अलग 4 पैक दिखाई देंगे। किसी एक पर जैसे ही आप क्लिक करते हैं आप एक और वेबसाइट MAGZTER पर चले जाएंगे।
MAGZTER पर जाते ही वहां पर आपको अपना एकाउंट बनाना होगा या आप फ़ेसबुक से भी लॉग इन कर सकते हैं। लॉग इन करने के बाद आपको अपने पसंदीदा पैक के अनुसार पेमेंट करना होगा और पेमेंट होने के साथ ही आपका सबस्क्रिप्शन शुरू हो जाएगा। जिसके बाद आप देश-दुनिया की तमाम बढ़ी मैगजीन और समाचार पत्रों के डिजिटल वर्जन को पढ़ सकेंगे।
वहीं आईआरसीटीसी अब पैसेंजर्स को कुछ शर्तों के साथ शुरू में बिना पेमेंट किये टिकिट बुक करने की सुविधा दे रहा है। इस योजना के तहत शुरू में बिना पैसे दिए ही पैसेंजर्स आईआरसीटीसी की वेबसाइट से ट्रेन का टिकिट बुक कर सकते हैं। इस टिकिट का पैसा आपको 14 दिनों में पेमेंट करना होगा। आईआरसीटीसी के ई-पे लेटर स्कीम के तहत कोई भी पैसेंजर आईआरसीटीसी की वेबसाइट से शुरू में बिना किसी भी प्रकार का पेमेंट किए ऑनलाइन टिकट बुकिंग कर सकता है।
ई-पे लेटर स्कीम के तहत टिकिट बुक करने के बाद उसे 14 दिन बाद पेमेंट करने की छूट मिल जाती है लेकिन इस सुविधा का लाभ लेने वाले यात्रियों को 3.5 प्रतिशत सर्विस चार्ज भी देना पड़ता है। परंतु याद रखिये यदि आपने 14 दिनों में टिकिट का पेमेंट नहीं किया तो आपकी टिकिट कैंसिल हो जाएगी।