अक्टूबर और नवम्बर में हैं तुला राशि के जातकों के लिए प्रगति के योग
Wednesday - January 9, 2019 2:46 pm ,
Category : WTN HINDI
तुला राशि के लोग गुस्से को रखें शांत और उत्तेजित होने से बचें
कार्य के दौरान आएंगी परेशानियां लेकिन हिम्मत से लें काम
JAN 09 (WTN) – आज हम आपको बताते हैं कि साल 2019 तुला राशि के जातकों के लिए नौकरी और व्यापार के दृष्टिकोण से कैसा रहेगा। इस दौरान उन्हें किस क्षेत्र में उपलब्धि हासिल हो सकती है और कहां उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, आइये जानते हैं।
जनवरी से मार्च
वर्ष 2019 के पहले तीन महीनों में तुला राशि के जातक अपनी नौकरी और व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए पहले से ज़्यादा कोशिश करेंगे क्योंकि इस दौरान गुरू के साथ राहु की स्थिति बनी हुई रहेगी, ऐसा होने से आपको अपने काम और व्यवसाय के क्षेत्रों में मिले जुले परिणाम मिलेंगे। हमारी आपको सलाह है कि कोई बड़ा या निर्णायक फ़ैसला लेने के पहले तमाम पहलुओं पर अच्छी तरह से विचार कर लें क्योंकि यही आपके लिए लाभप्रद रहेगा।
काम में सफलता हासिल करने के दौरान कुछ छोटी परेशानियां आ सकती हैं लेकिन उससे घबराने की जगह संयम से काम लें क्योंकि गुरू की उपस्थिति में राहु आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाएगा बस आपको परेशान करेगा।
अप्रैल से जून
अब आपको बताते हैं अप्रैल,मई और जून के महीने का भविष्य। तो तुला राशि के जातकों को अप्रैल के चौथे सप्ताह तक काम और व्यवसाय में कुछ न कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान किसी भी काम को पूरा करने के लिए अच्छी मेहनत की ज़रूरत रहेगी। क्योंकि इस दौरान नौकरी और व्यापार के भाव में शुभ ग्रहों का प्रभाव ज़्यादा असरकारक नहीं रहेगा।
लेकिन अप्रैल महीने के बाद से गुरू का शुभ प्रभाव आपके कर्म भाव से रहेगा। जिससे आपको नौकरी और व्यवसाय के क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति मिलेगी। इस दौरान आप कई कामों को पूरा करने में सक्षम रहेंगे। प्रबंधन, उत्पादन और विक्रय के कामों में आपको काफ़ी सफलता मिलने के योग हैं।
जुलाई से सितम्बर
साल 2019 के इन तीन महीनों यानि कि जुलाई, अगस्त और सितम्बर में आपको मिश्रित परिणाम हासिल होगी। इस दौरान तुला राशि के जातकों के कर्म भाव में शुभ ग्रहों का योग रहेगा जिससे आप अपने कार्यक्षेत्र में काफ़ी प्रगति कर सकेंगे। बुध के कारण तुला राशि के जातक बौद्धिक कामों में सफलता हासिल करेंगे वहीं मंगल आपको तकनीक के क्षेत्र में मजबूत बनाएगा।
हमारी आपको सलाह है कि इस दौरान आप गुस्सा और उत्तेजित होने से बचें। वरना आपकी ऊर्जा इधर-उधर के कामों में व्यर्थ हो जाएगी और सार्थक और सकारात्मक काम नहीं हो पाएंगे। अपने समय की क़ीमत को पहचानें और किसी भी मौके को हाथ से ना जाने दें वरना लाभ की जगह नुकसान हो सकता है।
अक्टूबर से दिसम्बर
अक्टूबर महीने से लेकर नम्बर के पहले सप्ताह तक तुला राशि के जातकों को नौकरी और व्यवसाय में काफ़ी प्रगति के मौके मिलेंगे। तुला राशि के जो जातक उत्पादन विक्रय, बैंकिंग, प्रशासन और न्यायिक कार्यों में लगे हैं उन्हें मेहनत का फल मिलेगा और सफलता हासिल होगी।
यदि तुला राशि के जातक किसी प्रतियोगी परीक्षा या खेल के क्षेत्र में मेहनत करेंगे तो उनके प्रयास सफल होंगे और वे जीत हासिल करेंगे। लेकिन याद रखें कि जीत हासिल करने के लिए प्रयासों को तेज़ करना होगा। नौकरी और व्यापार में नवम्बर से दिसम्बर के दौरान उन्नति के चांस बन रहे हैं यानि कि नौकरी में प्रमोशन के तो व्यापार में वृद्धि के योग हैं।