शनि की साढ़ेसाती के कारण साल 2019 में मकर राशि के जातकों को करना पड़ेगा संघर्ष
Saturday - January 12, 2019 3:07 pm ,
Category : WTN HINDI
साल 2019 में सकारात्मक सोच के साथ काम करें मकर राशि के लोग
मकर राशि के जातकों को अक्टूबर में हासिल हो सकती है बहुत बड़ी सफलता
JAN 12 (WTN) – आज हम आपको बताते हैं कि साल 2019 में मकर राशि के जातकों का नौकरी और व्यापार के लिए भविष्य कैसा रहेगा। साथ ही आपको बताते हैं कि इस साल उन्हें किन-किन क्षेत्रों में सफलता हासिल हो सकती है और किस तरह की परेशानियों का सामना उन्हें करना पड़ सकता है।
जनवरी से मार्च
साल 2019 के इन तीन महीनों में मकर राशि के जातकों के लिए कई अवसर नौकरी और व्यापार के क्षेत्र में हासिल होंगे। इस दौरान या तो मकर राशि के जातकों को नयी नौकरी लग सकती है या फ़िर नौकरी में प्रमोशन के मौके हैं। वहीं व्यापार के क्षेत्र में भी मकर राशि के जातक बढ़िया सफलता हासिल कर सकते हैं।
लेकिन याद रखें कि मकर राशि के जातकों के लिए शनि की साढ़ेसाती परेशान का कारण बन सकती है जिससे कई बार अवरोधों का सामना करना पड़ सकता है। बार-बार अवरोध आने से इनके मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं, लेकिन घबराएं नहीं और हिम्मत से काम लें और अपने लक्ष्य की तरफ़ पूरी मेहनत से आगे बढ़ते जाएं तो सफलता जरूरी हासिल होगी।
अप्रैल से जून
अप्रैल और मई के महीनों में मकर राशि के जातकों के लिए एक बार फ़िर से नौकरी और व्यापार में उन्नति के अवसर बने हुए हैं। लेकिन इन तीन महीनों में भी शनि की साढ़ेसाती के कारण परेशानियां को सामना करना पड़ सकता है। हमारी आपको सलाह है कि इस दौरान कोई भी फ़ैसला काफ़ी सावधानी से लें नहीं तो हानि हो सकती है क्योंकि इस दौरान आप पर बुरे ग्रहों का प्रभाव रहेगा। इस दौरान हनुमानजी की आराधना करने से कष्टों का निवारण होगा
जुलाई से सितम्बर
जुलाई के महीने में मकर राशि के जातकों को काफ़ी कठिन परिश्रम करना पड़ सकता है और इसका परिणाम यह होगा कि आपको करियर और व्यापार के क्षेत्र में बहुत बड़ी सफलता हासिल होगी। अगस्त के महीने में मंगल का कर्म भाव से सम्बन्ध आपके लिए अच्छा रहेगा, जिससे आप तकनीक, प्रबंधन, सैन्य और सुरक्षा के क्षेत्रों में तेज़ी से आगे बढ़ेंगे। वहीं सितम्बर के महीने में आपके लिए मिश्रित परिणाम रहेगे।
अक्टूबर से दिसम्बर
साल 2019 के अक्टूबर महीने में मकर राशि के जातकों को चिकित्सा, फिल्म, कला और साहित्य से सम्बन्धित क्षेत्रों में कोई बहुत बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। क्योंकि इस दौरान शुक्र का गोचरीय सम्बन्ध आपके भाव से बना हुआ रहेगा, जिससे आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा और सफलता हासिल होगी। वहीं नवम्बर और दिसम्बर के महीनों में मकर राशि के जातकों को नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है और व्यापार का टारगेट पूरा हो सकता है जिसके कारण आपकी जिन्दगी में खुशियां आएंगी।