जानिए कुम्भ राशि के जातकों का साल 2019 का भविष्य
Monday - January 14, 2019 12:41 pm ,
Category : WTN HINDI
जुलाई से सितम्बर तक है कुम्भ राशि के जातकों के लिए सबसे उत्तम समय
कुम्भ राशि: मछलियों को आटा डालने से मिलेगा मेहनत का परिणाम
JAN 14 (WTN) – आइये आज हम आपको बताते हैं कि साल 2019 कुम्भ राशि के जातकों के लिए नौकरी और व्यापार के दृष्टिकोण से कैसा रहेगा। साथ ही आपको बताते हैं कि किन-किन क्षेत्रों में कुम्भ राशि के जातक सफलता हासिल कर सकते हैं और किस तरह की परेशानियों का उन्हें सामना करना पड़ सकता है।
जनवरी से मार्च
साल 2019 के पहले तीन महीनों में कुम्भ राशि के जातकों को करियर और व्यापार को संवारने और उसे आगे बढ़ाने के काम में सफलता हासिल होगी। ऐसा इसलिए क्योंकि इन तीन महीनों में आपके कर्म भाव में गुरू का गोचर बना हुआ रहेगा। ऐसा होने से इन महीनों में आपको कोई बड़ी सफलता मिलने के अवसर प्राप्त होंगे। इन तीन महीनों में सफलता हासिल होगी लेकिन आपको अपने प्रयास निरंतर जारी रखने होंगे।
सफलता हासिल करने हमारी आपको सलाह है कि गुरुवार के दिन किसी जरूरतमंद को खाने की पीली वस्तु दान करें।
अप्रैल से जून
अप्रैल के महीन में शुरुआती दिनों में कुम्भ राशि वालों की मुश्किलें नौकरी और व्यापार के क्षेत्र में रहेंगी। ऐसा इसलिए क्योंकि इस दौरान शुभ ग्रहों का प्रभाव कम रहेगा। शुभ ग्रहों का प्रभाव कम होने से करियर और व्यापार के लिए किये गये प्रयास असफल साबित हो सकते हैं और इस दौरान आपको काफ़ी परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है।
लेकिन इस दौरान आपको निराश होने की ज़रूरत नहीं है। यदि आपने ईमानदारी के साथ अपने प्रयास किये तो सफलता हासिल जरूरी होगी। इस दौरान मछलियों को आटा डालने से मनोवांछित सफलता हासिल होने के योग हैं। इसके बाद अप्रैल के अंतिम सप्ताह से लेकर मई और जून का महीना आपके लिए काफ़ी अच्छे रहेगा।
जुलाई से सितम्बर
कुम्भ राशि के जातकों के लिए जुलाई, अगस्त और सितम्बर के महीनों में नौकरी और व्यापार के लिए उत्तम सफलता के योग रहेंगे। यदि इन तीन महीनों में कुम्भ राशि के लोगों को सफलता हासिल करना है तो उन्हें पूरी मेहनत से प्रयास करने होंगे। इस तीन महीनों में गुरू का शुभ ग्रहीय गोचर आपको आपकी उम्मीद से बड़ी सफलता देगा। जहां आप व्यवसायिक जीवन में कोई बड़ी कामयाबी हासिल कर सकेंगे वहीं नौकरी में प्रमोशन मिलने की स्थिति रहेगी।
इन तीन महीनों के दौरान कुम्भ राशि के जातकों को हर गुरूवार को पीला वस्तु का दान किसी जरूरतमंद को करना चाहिए जिससे कार्य जल्द सिद्ध होंगे।
अक्टूबर से दिसम्बर
कुम्भ राशि के जातकों के लिए अक्टूबर से लेकर नवम्बर महीने के पहले सप्ताह अपने व्यवसायिक कार्य में अच्छी प्रगति हासिल होगी। यदि आप सेवा प्रदाता और सेवाएं देने की नौकरी करते हैं तो इस दौरान आपके मान-सम्मान और काम में वृद्धि की स्थिति बनी हुई रहेगी। यदि आपने किसी नौकरी के लिए आवेदन दे रखा है, तो उसमें नौकरी मिलने के चांस हैं लेकिन सबसे अन्तिम दौर में। हालांकि आपके साथ छोटी-छोटी मुश्किलें दिसम्बर महीने तक बनी रहेंगी।