साल 2019 के पहले तीन महीनों में मिश्रित सफलता हासिल होगी मीन राशि के जातकों को
Tuesday - January 15, 2019 2:53 pm ,
Category : WTN HINDI
जुलाई, अगस्त और सितम्बर के महीने में मीन राशि के लोगों को करना पड़ेगा संघर्ष
श्रीगणेश और हनुमानजी की आराधना से मीन राशि के जातकों के पूर्ण होंगे सभी काम
JAN 15 (WTN) – आज हम आपको बताते हैं कि साल 2019 मीन राशि के जातकों के लिए नौकरी और व्यापार के दृष्टिकोण से कैसा रहेगा। इस दौरान मीन राशि के जातकों को किन-किन क्षेत्रों में सफलता हासिल हो सकती है और किस तरह की परेशानियों का सामना उन्हें करना पड़ सकता है आइये जानते हैं।
जनवरी से मार्च
साल 2019 के पहले तीन महीनों में मीन राशि के जातकों के लिए नौकरी और व्यापार में मिश्रित सफलता हासिल होगी। ऐसा इसलिए क्योंकि इन तीन महीनों के दौरा शुभ और अशुभ दोनों ग्रहों का प्रभाव मीन राशि के लोगों पर रहेगा जिसके कारण मिश्रित सफलता हासिल होने के योग हैं। शुभ ग्रहों के कारण नौकरी और व्यापार में आपको शुभ परिणाम मिलते रहेंगे। लेकिन अशुभ ग्रहों के कारण आपको परेशानी का सामना भी करना पड़ सकता है।
अप्रैल से जून
अप्रैल महीने में गुरू का गोचर मीन राशि के जातकों को नौकरी और व्यापार के मामलों में अनुकूल परिणाम देने वाला रहेगा। आप लगातार प्रगति हासिल करते जाएंगे जिससे आपके जीवन में प्रसन्नता रहेगी। लेकिन राहू और शनि की पाप ग्रही स्थिति होने के कारण आपके कामों में रुकावट पैदा हो सकती है जिसके कारण आप मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं, लेकिन शुभ ग्रहों बुध और शुक्र के कारण बिगड़े हुए काम बनेंगे और परेशानियों के बाद भी आपकी आख़िरकार सफलता हासिल होगी।
इस दौरान मीन राशि के जातकों को कला और फ़िल्म के क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। वहीं यदि जातक श्रीगणेश की आराधना करे तो उसकी कार्य सिद्धि में आ रहीं रुकावटें दूर होंगी।
जुलाई से सितम्बर
साल 2019 के तीन महीनों, जुलाई, अगस्त और सितम्बर में मीन राशि के जातकों को नौकरी और व्यापार में सफलता हासिल करने के लिए काफ़ी संघर्ष करना पड़ सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इन तीन महीनों के दौरान शनि, राहु और केतु जैसे पाप ग्रहों का कुप्रभाव आप पर रहेगा। इन पाप ग्रहों के कारण आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
इन तीन महीनों के दौरान मीन राशि के जातक संतोषजनक परिणामों के लिए परेशान रहेंगे, लेकिन इस समय कठिन प्रयासों के बाद सफलता हासिल की जा सकती है। इस कठिन समय से निकलने के लिए मीन राशि के जातकों को हनुमानजी की आराधना करना चाहिए और विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य और साहस का साथ नहीं छोड़ना चाहिए।
अक्टूबर से दिसम्बर
अक्टूबर से लेकर नवम्बर के पहले सप्ताह तक मीन राशि के जातकों के करियर एवं व्यापार के क्षेत्र में मुश्किलें कुछ बढ़ी हुई रहेंगी जिसके कारण आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि इस दौरान आप अपने काम को पूरा करने के लिए प्रयास तो जरूर करेंगे लेकिन सफलता हासिल नहीं हो सकेगी। सफलता हासिल करने के लिए आपको दिसम्बर महीने की प्रतीक्षा करना पड़ेगी क्योंकि इस दौरान गुरू का गोचर आपको आपके कार्य सिद्धि में सहयोग प्रदान करेगा।