आप भी आसानी से कर सकते हैं लॉक मोबाइल फ़ोन को ‘अनलॉक’
Wednesday - January 16, 2019 2:28 pm ,
Category : WTN HINDI
यदि भूल गये हैं मोबाइल फ़ोन को अनलॉक करने का पासवर्ड, तो ‘चिंता’ की नहीं है बात!
जीमेल, रि-स्टोर फैक्ट्री सेटिंग और सॉफ्टवेयर से ‘अनलॉक’ हो सकता है आपको मोबाइल फ़ोन
JAN 16 (WTN) – आप यदि स्मार्ट फ़ोन का इस्तेमाल करते हैं तो आपको कई बार फ़ोन में ऐसी कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है जिसके लिए आपको उसे सुधरवाने के लिए दुकान पर ले जाना पड़ता है। इसी तरह की एक समस्या है स्मार्टफ़ोन का पासवर्ड भूल जाना। कई बार होता है कि आप अपने मोबाइल फ़ोन का पासवर्ड भूल जाते हैं और फ़ोन लॉक हो जाता है, जिसे ओपन कराने के लिए आपको उसे दुकान पर जाना पड़ता है इससे आपका समय और पैसा दोनों ही ख़र्च होते हैं। आज हम आपको बताते हैं कि यदि आप अपने मोबाइल फ़ोन का पासवर्ड भूल जाएं तो उसे किस तरह से ओपन कर सकते हैं।
मोबाइल फ़ोन में कई बार पासवर्ड याद ना होने के बाद भी अगर पासवर्ड डालते हैं तो उसमें एक इरर आता है और उसमें लिखा होता है Forgot Pattern या Forgot password। जैसे ही आप इसे क्लिक करेंगे, आपको अपने गूगल अकाउंट का यूजरनेम और पासवर्ड डालकर उसे साईन इन करने काे लिए कहा जाता है। साईन इन होने के बाद दिये जा रहे जरूरी टिप्स को फॉलो करने के बाद आप नया पासवर्ड डालकर मोबाइल फ़ोन को अनलॉक कर सकते हैं।
मोबाइल फ़ोन को अनलॉक करने का एक दूसरा तरीक़ा और भी है लेकिन इस तरीक़े से फ़ोन में मौजूद डाटा पूरी तरह से डिलीट हो जाएगा। यानि कि उसमें मौजूद कॉन्टेक्ट, फ़ोटो, गाने और वीडियो सभी डिलीट हो जाएंगे। इस प्रक्रिया को रि-स्टोर फैक्ट्री सेटिंग कहते हैं। यदि आप इस तरीक़े से अपने मोबाइल फ़ोन को अनलॉक करना चाहते हैं उसका तरीका इस तरह से है।
इसके लिए सबसे पहले अपने फ़ोन को ऑफ़ कर लें, इसके बाद वॉल्यूम डाउन बटन और पावर बटन को एक साथ कुछ सेकेंड के लिए दबा कर रखें, कुछ सेकेंड ऐसा करने के बाद आप अपने आप रिकवरी मोड में चले जाएंगे। जैसे ही आप रिकवरी मोड में जाएंगे वहां पर आपको Yes, delete all user data का विकल्प आपको दिखाई देगा जिसे आपको सिलेक्ट करना होगा। जैसे ही आप इसे सिलेक्ट करेंगे तो इसके बाद फ़ोन रीबूट होगा और मोबाइल फ़ोन अपने आप अनलॉक हो जाएगा।
आपके लॉक मोबाइल को अनलॉक करना का तीसरा तरीक़ा भी है। इसमें ना तो आपको जीमेल अकाउंट की जरूरत है और ना ही इससे आपके मोबाइल फ़ोन का डेटा डिलीट होगा। इसके लिए आपको कम्प्यूटर या लैपटॉप में एंड्रॉइड डाटा रिकवरी सॉफ्टवेयर को डाउनलोड करना होगा। जैसे ही आप इस सॉफ्टवेयर को डाउनलोड करेंगे, इसमें आपको मेन विंडो में अनलॉक पर क्लिक करना होगा। ऐसा करने के बाद मोबाइल फ़ोन को USB केबल की सहायता से कम्प्यूटर या लैपटॉप से कनेक्ट करना होगा। यह सब करने के बाद आपको स्क्रीन पर आ रहे सभी निर्देशों को फॉलो करना होगा जिसके बाद आपका मोबाइल फ़ोन अनलॉक हो जाएगा।