व्हाट्सएप पर कीजिए ‘वाइस डिटेक्ट’ के जरिये मैसेज टाइप!
Thursday - January 17, 2019 2:18 pm ,
Category : WTN HINDI
बिना की-बोर्ड की सहायता के व्हाट्सएप पर टाइप करें मैसेज
व्हाट्सएप के नये वाइस डिटेक्ट फ़ीचर से ‘आसान’ होगी मैसेज टाइपिंग
JAN 17 (WTN) – व्हाट्सएप पर एक नया फ़ीचर आया है जिसकी सहायता से आप बिना की पैड पर टाइपिंग किये ही अपना मैसेज टाइप कर सकते हैं। देखा गया है कि कई लोग व्हाट्सएप पर लम्बी चैटिंग के दौरान टाइपिंग करने से बोर हो जाते हैं, ऐसे में जो लोग चैटिंग के दौरान टाइपिंग करने में बोर हो जाते हैं उन लोगों की सहायता व्हाट्सएप का वाइस डिटेक्ट फ़ीचर कर सकता है।
व्हाट्सएप के नये माइक या वाइस डिटेक्ट फ़ीचर की मदद से आप बिना टाइप किए मैसेज भेज सकते हैं। व्हाट्सएप के माइक फ़ीचर का मतलब है कि इसके यूज करते समय यूजर बिना टाइप किए सिर्फ़ बोल कर मैसेज को टाइप कर सकता है। व्हाट्सएप का यह नया फ़ीचर एंड्रॉयड और iOS दोनों ही यूजर्स के लिए उपलब्ध है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि व्हाट्सएप का यह फ़ीचर पहले से ही गूगल असिस्टेंट और सिरी में उपलब्ध है, पर अब यह व्हाट्सएप में भी आपको उपलब्ध मिलेगा, जिसकी सहायता से यूजर किसी भी मैसेज को बिना टाइप किये सीधे ही उसे डिक्टेट कर टाइप कर सकता हैं।
व्हाट्सएप के डिक्टेशन फ़ीचर का यूज करने के लिए यूजर को सबसे पहले अपना व्हाट्सएप खोलना होगा। व्हाट्सएप ओपन करने के बाद यूजर जिसे मैसेज करना चाहते हैं उस कॉन्टैक्ट को सिलेक्ट करे। कॉन्टैक्ट को सिलेक्ट करने के बाद टाइपिंग करने वाले की-बोर्ड को ओपन करें। जैसे ही यूजर की-बोर्ड ओपन करता है, तो एंड्रॉयड यूजर्स को ऊपर दाहिनी तरफ़ एक माइक दिखाइ देगा, तो वहीं iOS यूजर्स को यह फ़ीचर नीचे की ओर दिखाई देगा।
अब अपने फ़ोन के कीबोर्ड में माइक आइकन को सिलेक्ट करने के बाद आप जो भी मैसेज सेंड करना चाहते हैं उसे डिक्टेट करना यानि की बोलना शुरू कर दें। मैसेज में यदि आप कहीं पर कॉमा, फुलस्टॉप या फिर क्वेश्चन मार्क लगाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको डिटेक्ट करते समय comma, full stop और question mark बोलकर उसको कमाण्ड देना होगी।
डिटेक्ट किये हुए मैसेज को आप एडिट भी कर सकते हैं लेकिन उसके लिए आपको की-बोर्ड से टाइपिंग करके उसे एडिट करना होगा। अब मैसेज के टाइप होने के बाद यूजर जब SEND बटन को प्रेस करेगा तो मैसेज सम्बन्धित कॉन्टैक्ट पर चला जाएगा।