अभिनेत्री करीना कपूर को भोपाल सीट से लोकसभा चुनाव लड़ाने की मांग
Monday - January 21, 2019 10:15 am ,
Category : WTN HINDI
करीना कपूर के ससुर भी भोपाल सीट से लड़ चुके हैं चुनाव
लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की तैयारियां जोरों पर
JAN 21 (WTN) – मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल लोकसभा सीट पर साल 1989 से लगातार भाजपा का कब्जा है। ऐसे में इस सीट पर जीत हासिल करने के लिए कांग्रेस इस लोकसभा चुनाव में अपना पूरा दम लगाने जा रही है। कहा जा रहा है कि इस बार के चुनाव में कांग्रेस किसी ऐसे प्रत्याशी को चुनाव में उतार सकती है जो अप्रत्याशित हो। इस सबके बीच आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 1989 के लोकसभा चुनाव में भोपाल सीट से भाजपा के सुशील चन्द्र वर्मा ने जीत हासिल की थी, इसके बाद 1991, 1996 और 1998 के लोकसभा चुनाव में भी सुशील चन्द्र वर्मा ने जीत हासिल की थी।
इसका बाद साल 1999 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की कद्दावर नेता उमा भारती ने भोपाल लोकसभा सीट से जीत हासिल की थी। सालों से भाजपा के गढ़ रही इस सीट पर 2004 और 2009 के लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश जोशी ने जीत हासिल की थी। पिछले लोकसभा चुनाव यानि 2014 में भोपाल सीट से भाजपा के आलोक संजर ने जीत का परचम लहराया था।
साल 1989 से लगातार भोपाल से चुनाव हार रही कांग्रेस इस सीट पर इस चुनाव में जीत हासिल करने के लिए रणनीति बनाने में जुटी हुई है। इसी बीच मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक़, स्थानीय कांग्रेस नेताओं गुड्डू चौहान, अमित शर्मा और मोनू सक्सेना ने लोकसभा चुनाव के लिए भोपाल से सम्बन्धित रहे पटौदी परिवार की बहु और अदाकारा करीना कपूर को प्रत्याशी बनाए जाने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को ख़त लिखा है। कहा जा रहा है कि कांग्रेस नेता अपनी इस मांग को रामेश्वर नीखरा के सामने भी रखेंगे जिन्हें भोपाल लोकसभा सीट का प्रभारी बनाया गया है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 1991 के लोकसभा चुनाव में करीना कपूर के ससुर मन्सूर अली खान पटौदी ने भोपाल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था लेकिन वे चुनाव हार गये थे। वैसे मुश्किल है कि भोपाल जैसी राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण सीट पर कांग्रेस करीना कपूर को चुनाव लड़ाने का जोख़िम ले क्योंकि कांग्रेस के कई नेता लोकसभा चुनाव के लिए टिकट की आस लगाए बैठे हैं, ऐसे में भीतरधात से बचने के लिए कांग्रेस 2019 के लोकसभा चुनाव मे किसी भी तरह की राजनीतिक और रणनीतिक ग़लती करने से बचना चाहेगी। हां यह हो सकता है कि कोई अप्रत्याशित चेहरा कांग्रेस चुनाव में उतार सकती है जो कि राजनीति से ही जुड़ा हो, लेकिन पटौदी परिवार की बहु को टिकट मिलना मुश्किल ही दिख रहा है।