BrahMos WORLD INDIA MADHYA PRADESH BHOPAL WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RELIGION SPORTS BUSINESS FUN FACTS ENTERTAINMENT LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE SCIENCE & TECHNOLOGY HEALTH EDUCATION DIASPORA OPINION & INTERVIEW RECIPES DRINKS BIG MEMSAAB 2017 BUDGET 2017 FUNNY VIDEOS VIRAL ON WEB PICTURE STORIES Mahakal Ke Darshan
WTN HINDI ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
logo
Breaking News

किशोरी के साथ ‘सामूहिक दुष्कर्म’ की वारदात से ‘सहमा’ भोपाल

Monday - January 21, 2019 3:08 pm , Category : WTN HINDI
भोपाल में नहीं रुक रहे ‘अपराध’!
भोपाल में नहीं रुक रहे ‘अपराध’!

ब्वॉयफ्रैंड और उसके दोस्त पर किशोरी ने लगाया गैंगरेप का आरोप
 
JAN 21 (WTN) – भोपाल में अपराध रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। एक के बाद एक आपराधिक वारदातों के कारण भोपालवासियों में दहशत है, ताज़ा घटनाक्रम में भोपाल के टीला जमालपुरा इलाके में 15 साल की एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्ष का मामला सामना आया है। जानकारी के मुताबिक़, किशोरी के साथ उसके कथित ब्वॉयफ्रैंड और उसके दोस्त ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में किशोरी की शिकायत पर अपहरण और दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है और एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
 
जानकारी के अनुसार किशोरी का आरोप है कि उसके मोहल्ले में रहने वाला सूफियान नाम का युवक उसे बहला फुसलाकर अपने दोस्त अरुण यादव के घर ले गया। जहां पर सूफियान और अरुण यादव ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। कथित वारदात के बाद घर पहुंचकर पीड़ित किशोरी ने अपनी मां को इस पूरे मामले की जानकारी दी। किशोरी की शिकायत के बाद पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में अरुण यादव को हिरासत में लिया है जबकि मुख्य आरोपी सूफियान की तलाश जारी है।
 
हालांकि आरोपी अरुण यादव इस पूरे मामले में खुद को बेकसूर बता रहा है। आरोपी अरुण का कहना है कि उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म नहीं किया है। खैर आरोपी कितना सच बोल रहा है यह तो तफ्तीश के बाद ही पता चलेगा, लेकिन भोपाल में सामूहिक दुष्कर्म की इस वारदात के बाद से लोगों में दहशत का माहौल है। इस बारे में भोपालवासियों का कहना है कि लोगों में पुलिस का डर धीरे-धीरे कम होता जा रहा है जिसके कारण अपराध बढ़ते जा रहे हैं। पुलिस को अपनी छवि सुधारने की कोशिश करना चाहिए जिससे अपराधियों में अपराध करने से पहले डर रहे।