आधे से कम वोट पाकर भी मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में जीते 147 विधायक!
Tuesday - January 22, 2019 4:04 pm ,
Category : WTN HINDI
‘कम’ वोट पाकर भी जीत हासिल कर रहे हैं विधायक
भाजपा के 71 तो कांग्रेस के 69 विधायकों को मिले 50 प्रतिशत से कम वोट
JAN 22 (WTN) – मध्य प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के बाद आंकड़ों का आना जारी है। इसी कड़ी में कुछ दिलचस्प आंकड़े सामने आए हैं, जिसके मुताबिक़ मध्य प्रदेश विधानसभा के कुल 230 विधायकों में से 147 विधायक आधे से भी कम वोट पाकर जीते हैं। यानि कि उन्हें 50 प्रतिशत से कम वोट ही चुनाव में मिले लेकिन उन्होंने जीत हासिल की। विधानसभा चुनाव के यह आंकड़े एसोसिएशन ऑफ़ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म द्वारा जारी किये गये हैं।
एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार मध्य प्रदेश के 230 विधायकों में सिर्फ़ 83 विधायक ही 50 प्रतिशत से ज़्यादा वोट पाकर जीत हासिल कर सके हैं। वहीं 147 विधायकों को 50 प्रतिशत से भी कम वोट मिले हैं। बात करें अलग-अलग पार्टियों की तो भाजपा के 109 विधायकों में से 71 विधायक ऐसे हैं जो कि 50 प्रतिशत से कम वोट पाकर जीते हैं। वहीं कांग्रेस के 114 विधायकों में से 69 विधायक ऐसे हैं जो 50 प्रतिशत से कम वोट पाकर जीत हासिल कर सके हैं।
वहीं मध्य प्रदेश के 4 निर्दलीय विधायकों के अलावा बसपा के 2 और सपा के 1 विधायक को भी 50 प्रतिशत से कम वोट मिले हैं। मध्य प्रदेश में जीते 230 विधायकों में से 10 विधायक ऐसे हैं जिनकी जीत का अन्तर 1000 वोटों से कम का रहा है। वहीं 5 विधायक ऐसे हैं जो 30 प्रतिशत से ज़्यादा वोटों के अन्तर से जीते हैं।
यह आंकड़े साफ़ जाहिर करते हैं कि चुनाव में धीरे-धीरे कड़ा मुक़ाबला होता जा रहा है। एक समय था जब प्रत्याशी काफ़ी बड़े अन्तर से चुनाव में जीत हासिल करते थे, लेकिन अब चुनाव में प्रत्याशियों के बीच कड़ी टक्कर के कारण कहा जा सकता है कि किसी भी प्रत्याशी को 50 प्रतिशत से ज़्यादा मत मिलना अब काफ़ी मुश्किल हो गया है।