भाजपा से ‘नाराज़’ बाबूलाल गौर क्या कांग्रेस में होंगे शामिल?
Thursday - January 24, 2019 3:38 pm ,
Category : WTN HINDI
दिग्विजय सिंह ने दिया बाबूलाल गौर को कांग्रेस टिकट पर भोपाल से चुनाव लड़ने का ‘न्यौता’!
कद्दावर भाजपा नेता बाबूलाल गौर पर कांग्रेस की ‘नज़र’
JAN 24 (WTN) – भारतीय राजनीति में सब कुछ सम्भव है और यह समय-समय पर देखा भी गया है। अब यदि हम आपसे कहें कि भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर को कांग्रेस में शामिल होने और भोपाल सीट से चुनाव लड़ने का ऑफर मिला है तो आप इसे मजाक समझेंगे।लेकिन ऐसा ही कुछ हुआ है, दरअसल मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने बाबूलाल गौर से मुलाकात कर उन्हें कांग्रेस में शामिल होने का प्रस्ताव दिया है साथ ही उन्हें कांग्रेस में शामिल होने पर भोपाल सीट से लोकसभा चुनाव में टिकट देने का ऑफर दिया है। यह बात खुद बाबूलाल गौर ने कबूल की है।
लेकिन इस बारे में बाबूलाल गौर का कहना है कि उनकी कांग्रेस में जाने की फिलहाल कोई मंशा नहीं है फिर भी वे इस पर विचार करेंगे। खैर फिलहाल तो बाबूलाल दौर ने कांग्रेस में जाने से इनकार कर दिया है, लेकिन खुद बाबूलाल गौर का कहना है कि मध्य प्रदेश की राजानीति में लोकसभा चुनाव से पहले कोई बड़ी राजनीतिक उठापटक हो सकती है।
वैसे वरिष्ठ भाजपा नेता बाबूलाल गौर समय-समय पर यह संकेत साफ़तौर पर देते रहते हैं कि उनकी राजनीति अभी खत्म नहीं हुई है और आने वाले दिनों में वे और भी सक्रिय होंगे। कहा जाता है कि बाबूलाल गौर लोकसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक बताए जाते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि काफ़ी दिनों से गौर भाजपा से खासे नाराज़ चल रहे हैं। 75 की उम्र पार कर चुके बाबूलाल गौर को जब भाजपा ने शिवराज सिंह चौहान मंत्रिमण्डल से हटाया था तो तभी से गौर पार्टी विरोधी बयान देते नजर आए हैं।
वैसे बाबूलाल गौर कि दिग्विजय सिंह से नजदीकी सभी जानते हैं। कमलनाथ के मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह में बाबूलाल गौर की कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात पर सभी आश्चर्यचकित रह गये थे। दरअसल बाबूलाल गौर की राहुल गांधी से मुलाकात दिग्विजय सिंह ने कराई थी और इस दौरान राहुल गांधी ने गौर से कांग्रेस में शामिल हो जाने को कहा था।
विधानसभा चुनाव के पहले टिकट नहीं मिलने की खबरों के बीच कहा जा रहा था कि बाबूलाल गौर भाजपा छोड़कर कांग्रेस पार्टी तक ज्वाइन कर सकते हैं। भाजपा से नाराज़ चल रहे गौर ने साफ़ चेतावनी देते हुए कहा था कि यदि उन्हें या उनकी बहू को विधानसभा चुनाव का टिकट नहीं मिला तो वे भाजपा छोड़ भी सकते हैं। खैर यह तो आने वाला समय ही बताएगा कि भाजपा से नाराज़ चल रहे बाबूलाल गौर कांग्रेस के ऑफर को स्वीकार करते हैं कि नहीं।