सफल हुई मुख्यमंत्री कमलनाथ की मेहनत; तीन बड़ी कम्पनियों ने मध्य प्रदेश में निवेश का दिलाया ‘भरोसा’
Friday - January 25, 2019 2:30 pm ,
Category : WTN HINDI
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दावोस में आयोजित विश्व आर्थिक सम्मेलन में की शिरकत
कमलनाथ: हम प्रयत्नशील हैं कि राज्य में ज़्यादा से ज़्यादा निवेश आकर्षित हो
JAN 25 (WTN) – मध्य प्रदेश के विकास के लिए चिंतित और प्रयत्नशील मुख्यमंत्री कमलनाथ की मेहनत रंग लाई है और जिसके कारण राज्य में तीन बड़ी कम्पनियां ने निवेश करने का भरोसा दिलाया है। स्विट्ज़रलैण्ड के दावोस में आयोजित इन्वेस्ट मध्यप्रदेश कॉन्फ्रेंस में तीन बड़ी कंपनियों लुलू ग्रुप, वेलस्पन ग्रुप और ट्राईडेंट ग्रुप ने मध्य प्रदेश में निवेश का भरोसा मुख्यमंत्री कमलनाथ को दिया है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सीआईआई और मध्यप्रदेश सरकार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कॉन्फ्रेंस को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा, “किसी भी राज्य में निवेश बेहतर प्रबंधन के कारण ही होता है। हम राज्य में ऐसा वातावरण तैयार कर रहे हैं, जिससे प्रदेश में ज़्यादा से ज़्यादा निवेश को आकर्षित किया जा सके। हम राज्य में निवेश और बिजनेस को सरल, सुगम और लाभकारी बनाने पर काम कर रहे हैं।”
दावोस में कॉन्फ्रेंस में उपस्थित लुलू ग्रुप के एम.ए.युसूफ अली ने सीएम कमलनाथ को भरोसा दिलाया है कि उनकी कम्पनी मध्य प्रदेश में कंवेंशन सेन्टर की स्थापना करेगी। इतना ही नहीं वेलस्पन ग्रुप के बी.के.गोयल ने मध्य प्रदेश में जलापूर्ति और आधारभूत संरचना में निवेश का भरोसा दिलाया। वहीं ट्राईडेंट ग्रुप के राजिंदर गुप्ता ने राज्य में जल्द ही टेक्सटाइल क्षेत्र में निवेश करने का आश्वासन दिया।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मुख्यमंत्री कमलनाथ स्विट्ज़रलैण्ड के दावोस में आयोजित हो रही विश्व आर्थिक सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे हैं। वर्ल्ड इकानॉमिक फोरम के विशेष आमंत्रण पर दावोस पहुंच मुख्यमंत्री कमलनाथ ने 22 से 25 जनवरी के बीच फोरम की 49वीं वार्षिक बैठक में शिरकत की।