BrahMos WORLD INDIA MADHYA PRADESH BHOPAL WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RELIGION SPORTS BUSINESS FUN FACTS ENTERTAINMENT LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE SCIENCE & TECHNOLOGY HEALTH EDUCATION DIASPORA OPINION & INTERVIEW RECIPES DRINKS BIG MEMSAAB 2017 BUDGET 2017 FUNNY VIDEOS VIRAL ON WEB PICTURE STORIES Mahakal Ke Darshan
WTN HINDI ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
logo
Breaking News

राजधानी भोपाल में ठण्ड का कहर जारी, जनजीवन हुआ प्रभावित

Monday - January 28, 2019 12:29 pm , Category : WTN HINDI
रविवार का दिन भोपाल में रहा सीजन का सबसे ठण्डा दिन
रविवार का दिन भोपाल में रहा सीजन का सबसे ठण्डा दिन

पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और उत्तर से आ रही हवाओं से ठण्डाया भोपाल

JAN 28 (WTN) – राजधानी भोपाल समेत पूरे मध्य प्रदेश में एक बार फ़िर से कड़ाके की ठण्ड का पड़ना शुरू हो गई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में जबरदस्त बर्फबारी के कारण ठण्ड में इजाफा हुआ है। उत्तर दिशा से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण राजधानी भोपाल में कड़ाके की ठण्ड पड़ रही है जिसके कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है।
 
जानकारी के अनुसार उत्तर भारत में बर्फबारी के साथ ही पिछले दिनों प्रदेश के कुछ स्थानों पर बरसात होने के साथ ही उत्तर दिशा से बर्फीली हवाओं का आना जारी है। पिछले दो-तीन दिनों से हवा क़रीब 15 किलोमीटर प्रति घण्टे की गति से चल रही है, इससे पूरे प्रदेश में दिन और रात के तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है।
 
जानकारी के मुताबिक फिलहाल किसी भी तरह का कोई भी सिस्टम सक्रिय नहीं है और आसमान भी साफ है, ऐसे में हवा का रुख उत्तरी बना रहने से ठण्ड तेजी से पड़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दो से तीन दिनों तक अभी ठण्ड में तेजी रहेगी।
 
भोपाल में रविवार को न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री दर्ज हुआ जो कि सामान्य से चार डिग्री कम रहा। बात करें रविवार को अधिकतम तापमान की तो यह सिर्फ़ 19.2 डिग्री दर्ज किया गया जो कि सामान्य से सात डिग्री कम है। आंकड़ों के अनुसार पिछला रविवार भोपाल में सीजन का पहला सबसे ठण्डा दिन रहा।

जानकारी के मुताबिक आज रात को भोपाल का तापमान 5 डिग्री तक गिर सकता है वहीं कल यानि कि मंगलवार को तापमान 6 डिग्री तक गिर सकता है। बुधवार को भी तापमान में गिरावट देखी जा सकती है, लेकिन गुरुवार से धीरे-धीरे तापमान में वृद्धि हो सकती है। इन दौरान आसमान साफ़ रहने के आसार है जिसके कारण ठण्ड का ज्यादा असर देखने को मिलेगा।