BrahMos WORLD INDIA MADHYA PRADESH BHOPAL WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RELIGION SPORTS BUSINESS FUN FACTS ENTERTAINMENT LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE SCIENCE & TECHNOLOGY HEALTH EDUCATION DIASPORA OPINION & INTERVIEW RECIPES DRINKS BIG MEMSAAB 2017 BUDGET 2017 FUNNY VIDEOS VIRAL ON WEB PICTURE STORIES Mahakal Ke Darshan
WTN HINDI ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
logo
Breaking News

भोपाल समेत पूरे मध्य प्रदेश में ठण्ड का कहर

Tuesday - January 29, 2019 10:25 am , Category : WTN HINDI
कड़कड़ाती ठण्ड में अलाव से मिल रही राहत
कड़कड़ाती ठण्ड में अलाव से मिल रही राहत

उत्तर से आ रही ठण्डी हवाओं के कारण भोपाल में न्यूनतम 4 डिग्री सेल्सियस हो सकता है तापमान

JAN 29 (WTN) – राजधानी भोपाल समेत पूरे मध्य प्रदेश में ठण्ड का कहर जारी है। कश्मीर समेत पूरे पहाड़ी इलाकों में लगातार जारी बर्फबारी और उत्तर से आ रही ठण्डी हवाओं के कारण भोपाल में जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो रहा है। सोमवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 7 डिग्री कम है। वहीं राजधानी का न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस कम है।
 
ठण्ड के बारे में मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर में स्थित पहाड़ी हिमालय के क्षेत्रों के वेस्टर्न डिस्टर्बेंस यानि कि पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण ही मध्यय प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप है। पिछले कई दिनों से आसमान साफ़ है और उत्तर से ठण्डी हवाओं का आना जारी है। साथ ही वातावरण में नमी की मात्रा कम हुई और हवा की गति में भी इजाफा हुआ है जिसके कारण तापमान में इतनी गिरावट देखने को मिल रही है। इधर भोपाल में कड़कड़ाती ठण्ड के कारण लोगों का हाल बुरा है। इस ठण्ड में बस अलाव ही लोगों के लिए सबसे बड़ा सहारा बनता जा रहा है।
 
जानकारी के मुताबिक़, आज भोपाल में आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे और हल्की धूप खिली रहेगी लेकिन ठण्ड से किसी भी तरह की राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। आज का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। पिछले साल आज ही के दिन यानि कि 29 जनवरी 2018 की बात करें, तो एक साल पहले आज के दिन अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस था।