BrahMos WORLD INDIA MADHYA PRADESH BHOPAL WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RELIGION SPORTS BUSINESS FUN FACTS ENTERTAINMENT LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE SCIENCE & TECHNOLOGY HEALTH EDUCATION DIASPORA OPINION & INTERVIEW RECIPES DRINKS BIG MEMSAAB 2017 BUDGET 2017 FUNNY VIDEOS VIRAL ON WEB PICTURE STORIES Mahakal Ke Darshan
WTN HINDI ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
logo
Breaking News

सीएम कमलनाथ का बड़ा आरोप; कहा - शिवराज सरकार के दौरान किसानों के फ़र्जी लोन प्रकरण में हुआ हजारों करोड़ का घोटाला

Wednesday - January 30, 2019 3:14 pm , Category : WTN HINDI
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा नेताओं और बैंक अधिकारियों पर लगाया लोन घोटाले का आरोप
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा नेताओं और बैंक अधिकारियों पर लगाया लोन घोटाले का आरोप

किसान कर्ज़ माफ़ी में गड़बड़ी की शिकायतों के बाद सीएम कमलनाथ ने दिखाई सख्ती

JAN 30 (WTN) – आने वाले दिनों में मध्य प्रदेश की राजनीति किसी अखाड़े में तब्दील होने जा रही है, ऐसा इसलिए क्योंकि राज्य के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पूर्ववर्ती भाजपा सरकार पर किसानों के लोन मामले में हजारों करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगाया है। दरअसल मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पूर्ववर्ती भाजपा सरकार पर गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा है कि भाजपा सरकार के दौरान राज्य में करीब 3 से 4 हज़ार करोड़ का किसानों के नाम पर लोन घोटाला हुआ है।
 
शिवराज सरकार पर निशाना साधते हुए सीएम कमलनाथ ने कहा कि लोन के मामले में किसानों के नाम पर शिवराज सरकार ने एक बड़ा घोटाला किया है। जानकारी के मुताबिर इस कथित घोटाले में मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शासन को बैंक अधिकारियों के ख़िलाफ़ FIR दर्ज करने के निर्देश दिये हैं। साथ ही इस बारे में कमलनाथ ने कहा है कि इस मामले में किसी को भी छोड़ा नहीं जाएगा। इस मामले की पूरी जांच की जाएगी और दोषियों को सजा दिलाई जाएगी।

राजधानी भोपाल में मीडिया से चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा, “मैंने तीन से चार ज़िलों के किसानों से मुलाकात की है। किसानों ने उन्हें ऋण माफ़ी योजना को लेकर आ रही दिक्कतों के बारे में बताया। इस दौरान किसानों ने ये भी बताया कि उन्होंने बैंक से कर्ज़ लिया ही नहीं, फिर भी उनका नाम बकायेदार की सूची में आ रहा है।”
 
मुख्यमंत्री कमलनाथ के मुताबिक़ फर्जी लोन लेने के ऐसे कई मामले सामने आ रहे हैं जिसमें किसानों ने बैंक से लोन लिया ही नहीं है लेकिन उनका नाम बैंक की बकायेदार सूची में है। सीएम कमलनाथ ने पूर्ववर्ती शिवराज सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि किसानों की बातों से समझा जा सकता है कि पिछली सरकार के दौरान फ़र्जी ऋण बांटा गया और यह एक बड़ा घोटाला है। कमलनाथ ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि किसानें के नाम पर फ़र्जी लोन का यह घोटाला 2 से 3 हज़ार करोड़ रुपये तक का हो सकता है।
 
सीएम कमलनाथ ने सीधे-सीधे आरोप लगाते हुए कहा कि किसानों के नाम पर फ़र्जी प्रकरण बनाकर लोन निकालने का घोटाला पिछली सरकार के कार्यकाल में भाजपा नेताओं और बैंक अधिकारियों ने मिलकर किया है और राज्य सरकार ने गड़बड़ी करने वाले बैंक प्रबंधकों और सहकारी समितियों के खिलाफ एफ़आईआर करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।