कड़ाके की ठण्ड से भोपालवासियों को मिली थोड़ी राहत
Thursday - January 31, 2019 9:43 am ,
Category : WTN HINDI
2 फरवरी के बाद फ़िर से बढ़ सकती है ठण्ड
राजधानी भोपाल में आज दिनभर छाए रहेंगे बादल
JAN 31 (WTN) – लगातार पड़ रही कड़ाके की ठण्ड से भोपालवासियों को थोड़ी राहत मिली है। राजधानी भोपाल में बुधवार के दिन मौसम खुशनुमा रहा। धूप खिली रहने के कारण दिन का तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस ज़्यादा रहा और दिन का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 6.5 डिग्री कम है। वहीं अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 2 डिग्री कम है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राजस्थान के ऊपरी क्षेत्र में एक चक्रवात बना हुआ है जिसके चलते आज भोपाल और आसपास के इलाकों में हल्के बादल छाए रहेंगे। बादलों के कारण न्यूनतम तापमान में वृद्धि हो सकती है। बात करें बुधवार कि तो हवाओं के उत्तर-पूर्वी की जगह दक्षिण-पूर्वी होने से तापमान में थोड़ी से वृद्धि दर्ज की गई।
वहीं जानकारी के मुताबिक़, जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो चुका है और इसके कारण पंजाब और पूर्वी राजस्थान में चक्रवात बना हुआ है। ऐसा होने से भोपाल और आसपास के इलाके में दो फरवरी के बाद तापमान में फ़िर से कमी दर्ज की जा सकती है। इधर सर्दी के कारण आम जनजीवन पर काफ़ी प्रभावित हुआ है।
आज की बात करें तो गुस्र्वार को राजधानी भोपाल का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है। वहीं आज से एक साल पहले यानि कि 31 जनवरी, 2018 की बात करें, तो आज के दिन 31 जनवरी, 2018 को भोपाल का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज दिया गया था तो न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।