BrahMos WORLD INDIA MADHYA PRADESH BHOPAL WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RELIGION SPORTS BUSINESS FUN FACTS ENTERTAINMENT LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE SCIENCE & TECHNOLOGY HEALTH EDUCATION DIASPORA OPINION & INTERVIEW RECIPES DRINKS BIG MEMSAAB 2017 BUDGET 2017 FUNNY VIDEOS VIRAL ON WEB PICTURE STORIES Mahakal Ke Darshan
WTN HINDI ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
logo
Breaking News

कमलनाथ सरकार ने हज़ारों चतुर्थ श्रेणी सरकारी कर्मचारियों को दी राहत

Thursday - January 31, 2019 3:33 pm , Category : WTN HINDI
मुख्यमंत्री कमलनाथ के फ़ैसले पर कर्मचारियों ने जताई खुशी
मुख्यमंत्री कमलनाथ के फ़ैसले पर कर्मचारियों ने जताई खुशी

2.25 लाख रुपये तक की वार्षिक आय पर सरकारी कर्मचारियों को अब नहीं देना होगा प्रोफेशनल टैक्स

JAN 31 (WTN) – मध्य प्रदेश में सरकार बनने के बाद राज्य की कमलनाथ सरकार सभी वर्गों को खुश करने का लगातार प्रयास कर रही है, इसी कड़ी में राज्य की कमलनाथ सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को एक बड़ी सौगात दी है। जानकारी के मुताबिक़, अब राज्य के क़रीब 40 हज़ार चतुर्थ श्रेणी सरकारी कर्मचारियों को प्रोफेशनल टैक्स नहीं देना होगा।
 
प्रोफेशनल टैक्स को लेकर सरकार ने जो आदेश जारी किया है उसके मताबिक़, 2.25 लाख रुपये तक की वार्षिक आय पर सरकारी कर्मचारियों को अब कोई प्रोफेशनल टैक्स नहीं देना पड़ेगा। इतना ही नहीं 2.25 से 3 लाख रुपये की वार्षिक आय वाले सरकारी कर्मचारियों को 1,500 रुपये प्रोफेशनल टैक्स देना होगा। वहीं 3 से 4 लाख रुपये वार्षिक आय पर 2,000 रुपये प्रोफेशनल टैक्स लगेगा। सरकार के आदेश के मुताबिक़ अब 4 लाख रुपये से ऊपर की वार्षिक आय वाले सरकारी कर्मचारी को 2,500 रुपए प्रोफेशनल टैक्स चुकाना होगा।
 
जानकारी के मुताबिक़ सरकारी कर्मचारियों को प्रोफेशनल टैक्स में राहत देने की घोषणा पूर्ववर्ती शिवराज सरकार ने की थी, लेकिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इसे लागू नहीं कर सके और कांग्रेस सरकार बनते ही मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इसे लागू कर दिया। कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री कमलनाथ के इस फ़ैसले से सरकारी कर्मचारी काफ़ी खुश बताए जाते हैं। लोकसभा चुनाव से पहले इसे मुख्यमंत्री कमलनाथ का बड़ा दांव कहा जा सकता है क्योंकि कमलनाथ जानते हैं कि कर्मचारियों को नाराज़ करना ख़तरे से खाली नहीं है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रोफेशनल टैक्स राज्य स्तर पर सरकारों द्वारा लगाया जाता है। यह टैक्स सरकार के लिए राजस्व का एक बढ़िया स्तोत्र है। नौकरीपेशा लोगों या फ़िर पेशेवर लोगों पर सरकार प्रोफेशनल टैक्स लगाती है और यह टैक्स उनकी आय के आधार पर लगता है। 12,500 रुपये तक की मासिक आय पर मध्य प्रदेश में प्रोफेशनल टैक्स नहीं लगता है, वहीं उससे ऊपर की आय पर अलग-अलग स्लैब के आधार पर प्रोफेशनल टैक्स लगता है।