BrahMos WORLD INDIA MADHYA PRADESH BHOPAL WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RELIGION SPORTS BUSINESS FUN FACTS ENTERTAINMENT LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE SCIENCE & TECHNOLOGY HEALTH EDUCATION DIASPORA OPINION & INTERVIEW RECIPES DRINKS BIG MEMSAAB 2017 BUDGET 2017 FUNNY VIDEOS VIRAL ON WEB PICTURE STORIES Mahakal Ke Darshan
WTN HINDI ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
logo
Breaking News

अंतरिम बजट: सीएम कमलनाथ ने बताया ‘छलावा’ तो पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने बताया ‘क्रान्तिकारी’

Friday - February 1, 2019 4:10 pm , Category : WTN HINDI
कांग्रेस ने बजट में गिनाईं ‘कमियां’; भाजपा ने बताया किसान ‘हितैषी’
कांग्रेस ने बजट में गिनाईं ‘कमियां’; भाजपा ने बताया किसान ‘हितैषी’

मोदी सरकार के अंतरिम बजट को सीएम कमलनाथ ने बताया किसानों के साथ ‘धोखा’

FEB 01 (WTN) – मोदी सरकार द्वारा पेश किये गये अंतरिम बजट पर हर जगह से प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं, कोई इस बजट को ऐतिहासिक करार दे रहा है तो कोई इसे चुनावी घोषणा वाला बजट कह रहा है। इधर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मोदी सरकार के अंतरिम बजट को छलावा करार दिया है तो वहीं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस बजट की जमकर तारीफ की है।

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अंतरिम बजट पर ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दी और उसमें उन्होंने लिखा, “आज पेश आम बजट पूरी तरह से चुनावी बजट होकर जुमला व छलावा साबित होगा। मोदी सरकार के इस आख़री बजट से भी अच्छे दिन की उम्मीद ख़त्म हो गयी। कार्यकाल के अंतिम समय में किसान,गरीब, मज़दूर,गौमाता की याद आयी। किसानों के लिये घोषित राशि ऊंट के मुंह में ज़ीरा के समान है।”
 
इधर इस बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि मोदी सरकार द्वारा पेश किया गया अंतरिम बजट किसान हितैषी बजट है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मोदी सरकार ने आम लोगों को 5 लाख रुपये तक की आय पर इनकम टैक्स से छूट देकर एक क्रान्तिकारी कदम उठाया है।