कर्ज़ लेकर किसानों का कर्ज़ चुकाएगी कमलनाथ सरकार!
Saturday - February 2, 2019 4:42 pm ,
Category : WTN HINDI
तीसरी बार कर्ज़ लेने की तैयारी में कांग्रेस सरकार
चुनावी वादों को निभाने के लिए कर्ज़ पर कर्ज़!
FEB 02 (WTN) – मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार अब किसान कर्ज़ माफ़ी के वचन को पूरा करने अब कर्ज़ लेने जा रही है। जानकारी के मुताबिक़ यह तीसरा मौका है जब कमलनाथ सरकार ब्याज पर पैसा ले रही है। कहा जा रहा है कि इन पैसों का इस्तेमाल कमलनाथ सरकार वेतन भत्तों के साथ-साथ किसान कर्ज़ माफ़ी में करेगी।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चालू वित्त वर्ष में नये और पुराने दोनों कर्ज़ को मिलाकर अब तक क़रीब 14 हज़ार करोड़ रुपये का कर्ज़ हो जाएगा। इसमें पूर्ववर्ती शिवराज सरकार का 10 हज़ार 400 करोड़ रुपये के कर्ज के साथ साथ कांग्रेस सरकार का 3,600 करोड़ रुपयों का कर्ज़ भी शामिल है।
जैसा कि आप जानते हैं कि विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में वादा किया था कि सत्ता में आने के बाद वो किसानों का कर्ज़ माफ़ करेगी। ऐसे में किसानों को किये वादे को पूरा करने के लिए मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपना वादा पूरा करने के लिए कर्ज़ लेना भी मन्जूर है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कमलनाथ सरकार एक हज़ार करोड़ रुपये का कर्ज़ लेने की तैयारी में है। इससे पहले राज्य सरकार 1,600 करोड़ रुपये और 1,000 करोड़ रुपये का कर्ज़ ले चुकी है। अब देखना होगा कि किसानों की कर्ज़ माफ़ी के लिए राज्य की कमलनाथ सरकार ने कर्ज़ तो ले लिया है, लेकिन उसे चुका किस तरह से पाती है? साथ ही यह भी देखना होगा कि राजस्व बढ़ाने के लिए क्या कुछ उपाय मुख्यमंत्री कमलनाथ करते हैं?