मैसेंजर पर भी आया डिलीट फॉर एवरीवन फ़ीचर; 10 मिनिट के अन्दर मैसेज को डिलीट करने की सुविधा
Saturday - February 9, 2019 3:58 pm ,
Category : WTN HINDI
व्हाट्सएप की तर्ज़ पर कर सकेंगे ग़लती से भेजे गये मैसेज को डिलीट
यूजर्स की मांग के बाद मैसेंजर पर लॉन्च हुआ Unsend फ़ीचर
FEB 09 (WTN) – व्हाट्सएप की तरह ही अब फेसबुक पर भी डिलीट फॉर एवरीवन फ़ीचर आ गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले कुछ दिनों से फेसबुक मैसेंजर पर इस फ़ीचर की लॉन्चिग से पहले टेस्टिंग की जा रही थी। डिलीट फॉर एवरीवन फ़ीचर व्हाट्सएप पर पिछले साल ही लॉन्च हुआ था। जैसा कि आप जानते हैं कि इस फ़ीचर की मदद से यूजर्स किसी भो भेजे गये मैसेज को डिलीट कर सकते हैं। फेसबुक मैसेंजर पर यह फ़ीचर अनसेंड नाम से आ रहा है।
यदि आप मैसेंजर का उपयोग करते हैं तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मैसेंजर का अनसेंड फ़ीचर ठीक वैसे ही काम करता जैसे व्हाट्सएप का डिलीट फॉर एवरीवन फ़ीचर काम करता है फेसबुक मैसेंजर का उपयोग करने वाले यूजर्स इस फ़ीचर की सहायदा से उन मैसेज को डिलीट कर सकेंगे, जो उन्होंने किसी को ग़लती से सेंड कर दिये हैं। लेकिन इस फ़ीचर का उपयोग मैसेज सेंड करने के 10 मिनिट तक ही किया जा सकेगा। यानि कि मैंसेजर पर मैसेज भेजने के 10 मिनिट के अन्दर ही अनसेंड फ़ीचर के द्वारा सेंड किये गये मैसेज को डिलीट किया जा सकता है।
मैसेंजर पर अनसेंड फ़ीचर के उपयोग करने का तरीका बेहद आसान है। इसके लिए सबसे पहले यूजर को उस चैट को ओपन करना होगा जिसे उन्होंने मैसेज भेजा है। अब यूजर को उस मैसेज को सलेक्ट करना होगा जिसे वे डिलीट करना चाहते हैं। सलेक्ट करने के बाद यूजर को दो विकल्प मिलेंगे, एक में लिखा होगा 'Remove for everyone' यानि सभी के लिए इस मैसेज को डिलीट कर दिया जाए, वहीं दूसरे में लिखा होगा 'Remove for You' यानि कि सिर्फ यूजर के लिए मैसेज को डिलीट करना। 'Remove for everyone' विकल्प पर क्लिक करने से यूजर के साथ-साथ जिसे मैसेज भेजा गया है दोनों के पास से मैसेज का टेक्स डिलीट हो जाएगा।