एंड्रॉयड मोबाइल यूजर्स रहें सतर्क; फ़ोटो के जरिये हैक हो सकता है आपका फ़ोन
Monday - February 11, 2019 10:06 am ,
Category : WTN HINDI
नये तरह के बग से हैकर्स कर रहें हैं मोबाइल फ़ोन को हैक
सावधान! .PNG इमेज फॉर्मेट के जरिये हैक हो सकता है आपका एंड्रॉयड मोबाइल फ़ोन
FEB 11 (WTN) – यदि आप अपने स्मार्ट फ़ोन पर किसी अनजान नम्बर से सोशल मीडिया या फ़िर अन्य किसी सोर्स से आई किसी फ़ोटो को ओपन करने के लिए उसे क्लिक करते हैं, तो जरा सावधान रहें, क्योंकि हैकर्स यूजर्स के डेटा को हैक करने के लिए अब फ़ोटो का सहारा ले रहे हैं। जैसा कि आप जानते हैं कि हैकर्स मोबाइल फ़ोन यूजर्स के डेटा को हैक करने के लिए तरह-तरह की प्रक्रियाएं अपनाते हैं। इसी कड़ी में अब हैकर्स ने फ़ोटो के जरिये डेटा हैक करने की जुगत लगाई है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गूगल ने एक नए तरह का बग पाया है, कहा जा रहा है कि इसी बग की मदद से हैकर्स एंड्रॉयड यूजर्स का डेटा हैक कर सकते हैं। तो हमारी आपको सलाह है कि अपने सम्रार्ट फ़ोन पर ऐसे किसी भी फ़ोटो पर क्लिक करने से पहले सोच लें जो कि .PNG इमेज फॉर्मेट में हैं। क्योंकि इस तरह की फ़ोटो पर क्लिक करने से आपके फ़ोन का डेटा चोरी हो सकता है।
वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हालांकि सभी पीएनजी फ़ोटो असुरक्षित नहीं हैं, लेकिन फ़िर भी सावधान रहें क्योंकि हैकर्स कई तरह की ट्रिक्स की मदद से आपके फ़ोन को हैक कर सकते हैं। जानकारी के मुताबिक़ पीएनजी इमेज के कारण एंड्रॉयड 7.0 से 9.0 में एक बग की समस्या आ रही है। इस बग की पूरी जानकारि गूगल ने अपने फरवरी के सिक्योरिटी पैच में दी है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यदि आपके फ़ोन में यह बग आता है, तो आपका डेटा चुराने वाले हैकर्स कई तरह के कोड की मदद से होस्ट डिवाइस,जिस मोबाइल पर लिंक ओपन की गई है, उसका एक्सेस प्राप्त कर सकते हैं। हैकर्स इन फ़ोटो के जरिये आपके फ़ोन की लोकेशन को भी ट्रैक कर सकते हैं। हैकर्स आपके मोबाइल फ़ोन को हैक करने के लिए व्हाट्सएप या फ़िर एसएमएस से एक मैसेज भेजेंगे और यह मैसेज किसी अनजान नम्बर से आ सकता है।
हैकर्स जो मैसेज आपके भेजते हैं उसमें आपसे किसी लिंक को क्लिक करने के लिए कहा जाएगा। बग वाले यह मैसेज किसी फ़ोटो या फ़िर कन्टेंट के साथ आएगा। जैसे ही आप हैकर्स द्वारा भेजी गई लिंक पर क्लिक करेंगे, हैकर आपके डेटा को हैक करने में सफल हो जाएगा। इसलिए हमारी आपको सलाह है कि किसी भी अनजान नम्बर से यदि कोई लिंक आती है आप सावधान रहें, क्योंकि उस लिंक को ओपन करने से हो सकता है कि आपका मोबाइल हैक हो जाए।