अब बिना आपकी ‘अनुमति’ के कोई आपको नहीं कर पाएगा व्हाट्सएप ग्रुप में एड!
Thursday - February 14, 2019 2:42 pm ,
Category : WTN HINDI
यूजर्स की ‘सुविधा’ के लिए व्हाट्सएप ला रहा है ग्रुप रिलेटेड नया फ़ीचर
किसी को भी व्हाट्सएप ग्रुप में एड करने से पहले एडमिन को लेना होगी उसकी ‘सहमति’
FEB 14 (WTN) – यूं तो आमतौर पर आपने व्हाट्सएप पर कई ग्रुप बनाएं होंगे या फ़िर आप कई ग्रुपों के सदस्य भी होंगे। लेकिन यदि आप व्हाट्सएप पर अब कोई नया ग्रुप बनाने जा रहे हैं तो आने वाले समय में आपको ग्रुप एडमिन के तौर पर किसी को भी ग्रुप में शामिल करने से पहले उसकी परमिशन लेना होगी। जैसा कि आप जानते हैं कि व्हाट्सएप की कोशिश रहती है कि वो समय-समय अपने यूजर्स को नये-नये फ़ीचर्स देती रही ताकि यूजर्स का व्हाट्सएप यूज करने में आसानी हो। वहीं व्हाट्सएप की यह कोशिश भी रहती है कि उसके प्लेटफार्म से फ़ेक न्यूज मैसेजिंग पर नियंत्रण लगे। इसी कड़ी में व्हाट्सएप अब ग्रुप बनाने के लिए नया फ़ीचर ला रहा है और इस फ़ीचर का नाम है ग्रुप इन्विटेशन।
इस फ़ीचर के मुताबिक ग्रुप बनाने वाले ग्रुप एडमिन को ग्रुप में सदस्यों को एड करने से पहले उनकी परमिशन लेना होगी। जैसा कि आप जानते हैं कि ग्रुप में किसी को जोड़ने के लिए फिलहाल एडमिन को परमिशन लेने की जरूरत नहीं है, लेकिन इस नये फ़ीचर के आने के बाद ग्रुप एडमिन को बिना किसी के परमिशन के उसे ग्रुप में एड करना सम्भव नहीं होगा।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फिलहाल यह फ़ीचर iOS बीटा पर उपलब्ध है जहां इसकी पुष्टि Wabetainfo ने की है। व्हाट्सएप के एंड्रॉयड वर्जन पर जल्द ही इस फ़ीचर को लॉन्च किया जा सकता है। कम्पनी के मुताबिक़ फिलहाल यह फीचर मेकिंग और टेस्टिंग प्रोसेस में है और उसके बाद ही उसे यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जाएगा ताकि कोई किसी भी तरह के बग का सामना यूजर्स को ना करना पड़े।
इस फ़ीचर के मुताबिक जैसे ही कोई ग्रुप एडमिन आपको अपने ग्रुप में जोड़ने की कोशिश करेगा तो आपके पास एक नोटिफिकेशन आएगा। इस नोटिफिकेशन को आपको 72 घण्टों के अन्दर एक्सेप्ट करना होगा। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो अपने आपको भेजी गई रिक्वेस्ट अपने आप रिजेक्ट हो जाएगी और ग्रुप एडमिन आपको अपने ग्रुप में एड नहीं कर पाएगा। वहीं यदि आप चाहें तो इस परमिशन को खुद से भी रिजेक्ट कर सकते हैं।