BrahMos WORLD INDIA MADHYA PRADESH BHOPAL WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RELIGION SPORTS BUSINESS FUN FACTS ENTERTAINMENT LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE SCIENCE & TECHNOLOGY HEALTH EDUCATION DIASPORA OPINION & INTERVIEW RECIPES DRINKS BIG MEMSAAB 2017 BUDGET 2017 FUNNY VIDEOS VIRAL ON WEB PICTURE STORIES Mahakal Ke Darshan
WTN HINDI ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
logo
Breaking News

पुलवामा हमले के बाद गुस्से में देश की जनता; मोदी सरकार से की एक और सर्जिकल स्ट्राइक की मांग

Friday - February 15, 2019 4:17 pm , Category : WTN HINDI


40 के बदले 4000 आतंकियों के खात्मे से ही पूरा होगा पुलवामा का बदला – एक आम भारतीय

FEB 15 (WTN) – पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद पूरा स्तब्ध है। सीआरपीएफ़ जवानों की शहादत पर सभी की आंखें नम हैं और उनके परिजनों के साथ सभी की संवेदनाएं हैं। पुलवामा आतंकी हमले के बाद देश के लोगों में पाकिस्तान, आतंकियों और कश्मीर के पत्थरबाजों के ख़िलाफ़ गुस्से का माहौल है। देश के लोगों का एकसुर में कहना है कि अब आतंकियों के ख़िलाफ़ सबसे बड़ा अभियान चलाना का समय आ गया है, वहीं लोगों का कहना है कि उरी के बाद अब एक और सर्जिकल स्ट्राइक की ज़रूरत है ताकि आतंकियों को सबक मिल सके।
 
पुलवामा आतंकी हमले के बाद डब्ल्यूटीएन की टीम ने लोगों की जब इस हमले के बारे में प्रतिक्रियाएं जानी तो सभी का कहना था कि जवानों की शहादत का बदला मोदी सरकार को लेना चाहिए और पूरा देश सरकार के साथ है। आइये जानते हैं कि क्या कुछ लोगों ने कहा।

"पुलवामा आतंकी हमला एक कायरतापूर्ण घटना है, मेरा मानना है कि सरकार को आतंकियों को इसका मुंह तोड़ जवाब देना चाहिए। हां युद्ध किसी समस्या का समाधान नहीं है, लेकिन सर्जिकल स्ट्राइक करके आतंकियों का खात्मा करना जरूरी है।" -अर्जुन सिंह, मेडिकल छात्र



"मेरे हिसाब से आतंकियों के ख़िलाफ़ एक बार फ़िर से सर्जिकल स्ट्राइक का समय आ गया है। खून का बदला खून से लिया जाना बहुत जरूरी है। माना कि आतंकी हमला बहुत बड़ा था लेकिन कश्मीर में मोदी सरकार फेल नहीं हुई है।"- डॉ रोहित, चिकित्सक



"पाकिस्तान से युद्ध करना इस समस्या का समाधान नहीं है क्योंकि यदि युद्द होता है तो दोनों देशों को लोगों को इसका नुकसान उठाना पड़ेगा। हां सीमित मिलेट्री एक्शन के तहत सरकार को सर्जिकल स्ट्राइक कर आतंकियों का खात्मा करना चाहिए। मुश्किल की इस घड़ी में मैं मोदी सरकार के साथ हूं।"- अंकित मीणा, पैरामेडिकल छात्र


"आतंकियों का खात्मा करने के लिए एक बार फ़िर से सर्जिकल स्ट्राइक करना जरूरी है। मोदी सरकार को चाहिए कि वो पीओके में मौजूद आतंकी कैम्पों को अपना निशाना बनाए। मेरा मानना है कि पाकिस्तान से युद्ध होने पर चीन और अरब देश पाकिस्तान का दे सकते हैं जिससे विश्व युद्द की स्थिति उत्पन्न हो सकती है इसलिए युद्ध की जगह सर्जिकल स्ट्राइक बेहतर विकल्प है।"- उमंग नौटियाल, कर्मचारी

"जवानों की शहादत का बदला आतंकियों को खत्म करने के बाद ही लिया जा सकता है। मोदी सरकार को सेना को पूरी छूट दे देना चाहिए ताकि वो आतंकियों का सफाया कर सके। मेरा मानना है कि पाकिस्तान के साथ किसी भी तरह की बातचीत ख़त्म होना चाहिए क्योंकि वो इस लायक नहीं है।"- तूबा मुस्तफा, मेडिकल विद्यार्थी


"मेरे पिता सीआरपीएफ में नौकरी करते समय काफ़ी समय कश्मीर में तैनात थे। मेरे पिता के मुताबिक़ कश्मीर में लोकल स्तर पर कुछ लोग आतंकियों का साथ देते हैं जिसके कारण आतंकी इस तरह की घटनाओं को अंजाम देने में सफल हो जाते हैं। कश्मीर में यदि आतंकी गतिविधियों को रोकना है तो मुखबिरी पर सबसे पहले रोक लगाना चाहिए।"- वीरेन्द्र सिंह, विद्यार्थी

"मैं पुलवामा के इस आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करता हूं। मेरा मानना है कि आतंकवादियों को हमारे बहादुर सैनिकों के सामने लड़ने और उनका सामना करने की कोई हिम्मत नहीं है इसलिए वे हर बार अपनी कायरता दिखाते हैं। लेकिन अब आतंकवाद और उनके समर्थकों की जड़ों को नष्ट करने का समय आ गया है। हमारी सरकार को आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी सैन्य कार्रवाई करनी चाहिए। ”- ज़मा हुसैन, ग्राफिक डिज़ाइनर

"आतंकियों ने 40 जवानों को मारा है, मेरा मानना है कि 40 के बदले 4000 आतंकियों को मौत के घाट उतारकर ही इसका बदला लिया जा सकता है। मोदी सरकार को सबसे पहले कश्मीर के पत्थरबाजों को मुंह तोड़ जवाब देना चाहिए तभी कश्मीर में शान्ति स्थापित हो सकती है।"- नर्मदा प्रजापति, दुकानदार


"मेरा मानना है कि पाकिस्तान से युद्द करना इस समस्या का विकल्प नहीं है। आतंकी हमलों से बचने के लिए देश में आंतरिक सूचना तंत्र को काफ़ी मजबूत करने की जरूरत है ताकि किसी भी तरह के आतंकी हमलों को रोका जा सके।"- रज़ा मेंहदी, मेडिकल इन्टर्न



"आतंक और आतंकियों के खात्मे के लिए मोदी सरकार जो भी कदम उठाएगी हम सभी को उसका साथ देना चाहिए। अब समय आ गया है कि सरकार एक बार फ़िर से सर्जिकल स्ट्राइक करे और आतंकियों को मौत के घाट उतारे।"- अंकित जैन, व्यापारी

"कश्मीर की समस्या का एक ही समाधान है और वो है कश्मीर में सेना को खुली छूट देना। आतंकियों का साथ जो भी लोग देते हैं उनके ख़िलाफ़ सख्त कार्रवाई करने का समय अब आ गया है।"- धर्मेन्द्र गुप्ता, व्यवसायी

"मोदी सरकार को एक बार फिर से सर्जिकल स्ट्राइक कर आतंकियों का खात्मा करना चाहिए। पाकिस्तान शांति की भाषा नहीं समझता है तो उसे उसी की भाषा मे सबक सिखाना चाहिए।"- प्रवीण पंवार, विद्यार्थी