व्हाट्सएप के दो शानदार फ़ीचर्स जो आपको जानना है जरूरी!
Monday - February 18, 2019 2:51 pm ,
Category : WTN HINDI
व्हाट्सएप के फ़ीचर से जानिए कि किसे किये हैं आपने कितने मैसेज?
जानिए कि व्हाट्सएप पर कैसे भेंजे लाइव लोकेशन और कैसे लगाएं मैसेज फ्रीक्वेंसी का पता?
FEB 18 (WTN) – यदि आपके पास स्मार्टफ़ोन है तो आप व्हाट्सएप का उपयोग जरुर करते होंगे। दुनियाभर में लोकप्रिय व्हाट्सएप अपने शानदार फ़ीचर्स के कारण पूरी दुनिया में पसंद किये जाना वाला इंस्टैंट मैसेजिंग एप है। व्हाट्सएप की लोकप्रियता इतनी है कि इस एप को भारत में ही क़रीब 20 करोड़ लोग इस्तेमाल करते हैं, वहीं पूरी दुनिया में इसके क़रीब 150 करोड़ यूजर्स हैं।
व्हाट्सएप के कई ऐसे फ़ीचर्स हैं जिसके कारण लोगों में व्हाट्सएप के प्रति दीवानगी है। आईये आज हम आपको बताते हैं व्हाट्सएप के दो ऐसे फ़ीचर्स के बारे में जिनके बारे में शायद आप नहीं जानते होंगे। इन फ़ीचर्स की सहायता से आप अपनी करेंट लोकेशन और लाइव लोकेशन सेंड कर सकते हैं वहीं यह भी पता कर सकते हैं कि किस व्हाट्सएप फ्रेंड को आपने कितने मैसेज किये।
अब आप व्हाट्सएप के जरिये किसी भी यूजर को अपनी लोकेशन भेज सकते हैं। व्हाट्सएप का यह फ़ीचर फ़ोटो और वीडियो सेंड करने की तरह ही यूज किया जाता है। इसके जरिये आप जिससे व्हाट्सएप पर एड हैं उसे अपनी लाइव लोकेशन भी भेज सकते हैं। iOS यूजर्स को इस फ़ीचर का यूज करने के लिए उन्हें किसी चैट पर जाना होगा जहां पर प्लस (+) के ऑप्शन पर क्लिक करके यूजर अपनी लोकेशन और लाइव लोकेशन को शेयर कर सकते हैं। वहीं एंड्रॉयड यूजर्स के लिए लोकेशन और लाइव लोकेशन सेंड करने का विकल्प पेपर क्लिप के आइकन में मिलेगा।
वैसे एक समय में आप व्हाट्सएप पर कई लोगों के साथ चैटिंग करते हैं, लेकिन व्हाट्सएप का एक फ़ीचर ऐसा भी है जिसकी सहायता से आप पता कर सकते हैं कि किस व्यक्ति से आपने कितनी चैटिंग की है और उसे कितने टेक्स्ट मैसेज, फ़ोटो, वीडियो, जीआईएफ और ऑडियो आदि सेंड किये हैं।
यह पता करने के लिए आपको सबसे पहले व्हाट्सएप सेटिंग में जाना होगा, यहां पर आपको डेटा और स्टोरेज का ऑप्शन मिलेगा। जब आप स्टोरेज यूजेज के ऑप्शन पर जाते हैं तो फ़िर उसमें किसी एक कॉन्टैक्ट का चयन करें। किसी भी कॉन्टैक्ट का चयन करने के बाद आपके सामने पूरी डेटा आ जाएगा कि आपने सम्बन्धित व्यक्ति को कितने टेक्स्ट मैसेज, फ़ोटो, वीडियो, जीआईएफ और ऑडियो सेंड किये हैं।