BrahMos WORLD INDIA MADHYA PRADESH BHOPAL WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RELIGION SPORTS BUSINESS FUN FACTS ENTERTAINMENT LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE SCIENCE & TECHNOLOGY HEALTH EDUCATION DIASPORA OPINION & INTERVIEW RECIPES DRINKS BIG MEMSAAB 2017 BUDGET 2017 FUNNY VIDEOS VIRAL ON WEB PICTURE STORIES Mahakal Ke Darshan
WTN HINDI ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
logo
Breaking News

सावधान! कहीं इंडेन के जरिये आपका आधार डेटा तो नहीं हुआ लीक?

Tuesday - February 19, 2019 2:46 pm , Category : WTN HINDI
फ्रांस के एथिकल हैकर एलियट एल्डरसन ने इंडेन के ग्राहकों के आधार डेटा लीक करने का किया दावा
फ्रांस के एथिकल हैकर एलियट एल्डरसन ने इंडेन के ग्राहकों के आधार डेटा लीक करने का किया दावा

लाखों ग्राहकों की आधार डिटेल लीक होने के ‘दावे’ के बाद ‘सकते’ में इंडेन!

FEB 10 (WTN) – क्या आप भारत की सबसे बड़ी गैस कम्पनी इंडेन के ग्राहक हैं? यदि हां तो जरा सावधान हो जाइये! क्योंकि हो सकता है कि आपकी आधार की जानकारी लीक हो गई हो। यह कहना है टेक वेबसाइट टेकक्रंच का, जिसकी रिपोर्ट के अनुसार इंडेन की सिक्योरिटी में बहुत बड़ी चूक सामने आई है और उसके क़रीब 67.91 लाख ग्राहकों की आधार डिटेल्स लीक हुई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले साल मोदी सरकार को आधार डेटा लीक मामले में काफ़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद समय-समय पर आधार डिटेल्स के लीक होने की आशंकाओं पर पूरे देश में बहस चलती रहती हैं।
 
समय-समय पर आधार की सुरक्षा पर सवाल उठाने वाले फ्रेंच सिक्योरिटी रिसर्चर एल्डरसन के अनुसार इंडियन ऑयल कम्पनी के मालिकाना हक़ वाली कम्पनी इंडेन गैस एजेंसी की वेबसाइट के जरिए उसके क़रीब 67.91 लाख ग्राहकों की आधार की जानकारी लीक हुई है। टेक वेबसाइट टेकक्रंच के मुताबिक, ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि इंडेन की वेबसाइट पर बिना सत्यापन के लॉग-इन करने की अनुमति दी गई है।
 
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पूरे देश में इंडेन के क़रीब 9 करोड़ से ज़्यादा उपभोक्ता हैं। रिपोर्ट के अनुसार,  इंडेन की वेबसाइट को डीलर्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स सिर्फ़ अधिकृत यूजरनेम और पासवर्ड के जरिए ही एक्सेस कर सकते हैं, लेकिन रिपोर्ट का दावा है कि गूगल पर इंडेक्सिंग होने की वजह से इंडेन पोर्टल पर कोई भी व्यक्ति बिना सत्यापन किये ही एक्सेस कर सकता है। इस बारे में एल्डरसन का दावा है कि उसके पास इंडेन के क़रीब 11 हजार डीलर्स के उपभोक्ताओं के डेटा है, जिसमें उनके आधार नम्बर, नाम और पते शामिल हैं।

आपकी जानकरी के लिए बता दें कि एल्डरसन ने दावा किया है कि उसने पायथन स्क्रिप्ट के जरिए इंडेन के 11,062 डीलर्स की वैलिड आईडी लेकर इसका बाकायदा पूरा टेस्ट किया। उन्होंने दावा किया कि इंडेन के 9490 डीलर्स के 58,26,116 ग्राहक इस लीक से प्रभावित हुए हैं। एल्डरसन के अनुसार वह बाकी के 1,572 डीलर्स का टेस्ट इसलिए नहीं कर सका क्योंकि इंडेन ने उसके आईपी एड्रेस को ब्लॉक कर दिया था। एल्डरसन की माने तो इंडेन के 67,91,200 ग्राहक आधार डेटा लीक से प्रभावित हुए हैं।

अब आप जानना चाहेंगे कि आखिर एलियट एल्डरसन हैं कौन, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एल्डरसन का असली नाम रॉबर्ट बैपटिस्ट है और यह फ्रांस के एक एथिकल हैकर हैं। एल्डरसन खुद को एक सिक्योरिटी एक्सपर्ट बताते हैं। यदि एल्डरसन का दावा सही है तो इंडेन को आधार डेटा लीक होने की पूरी जवाबदेही लेना होगी और अपनी वेबसाइट को सुरक्षित करना होगा ताकि कोई भी हैकर उसकी जानकारी ना जुटा सके। स्वाभाविक है कि इंडेन से लीक आधार डेटा से किसी भी ग्राहक को किसी भी तरह के नुकसान का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए इंडेन को चाहिए कि वो अपनी वेबसाइट पर ऑथेंटिकेशन को मजबूत करे जिससे किसी भी तरह का डेटा लीक ना हो सके।