जानिए आखिर क्यों जियो की तरफ़ आकर्षित हो रहे हैं मोबाइल उपभोक्ता?
Thursday - February 21, 2019 2:59 pm ,
Category : WTN HINDI
हर दिन बढ़ रहे हैं रिलायंस जियो के ग्राहक
इंटरनेट डाउनलोडिंग स्पीड और उपलब्धता के मामले में भी जियो सभी कम्पनियों पर ‘भारी’!
FEB 21 (WTN) – जब से भारत में रिलायंस जियो लॉन्च हुआ है, उसने लगातार अपने ग्राहकों की संख्या में वृद्धि की है और जियो के कारण बाकी टेलीकॉम कम्पनियों को करोडों का नुकसान उठाना पड़ा है। कहा जाता है कि जियो के सस्ते प्लान, शानदार नेटवर्क और सहज उपलब्धता के कारण हर दिनों उसके ग्राहक बढ़ते ही जा रहे हैं और बाकी टेलीकॉम ऑपरेटर्स के ग्राहकों की संख्या में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।
पिछले साल दिसम्बर के महीने में भी जियो के ग्राहकों की संख्या में बढ़ोतरी देखी गई, जिसके कारण वोडाफोन, आइडिया और भारती एयरटेल समेत बाकी टेलीकॉम कम्पनियों के ग्राहकों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण यानि कि ट्राई द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक़, दिसम्बर, 2018 में रिलायंस जियो ने कुल 85.6 लाख नये ग्राहकों को जोड़ा जिसके बाद जियो के कुल ग्राहकों की संख्या बढ़कर 28.01 करोड़ हो गई।
जहां एक तरफ़ जियो के ग्राहकों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है, तो वहीं देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम प्रोवाइडर वोडाफोन आइडिया कम्पनी के ग्राहकों की संख्या में दिसम्बर, 2018 में 23.32 लाख की गिरावट देखी गई और कम्पनी के कम्पनी के कुल ग्राहकों की संख्या सिर्फ़ 41.87 करोड़ रह गई। वहीं भारती एयरटेल के ग्राहकों की कुल संख्या दिसम्बर, 2018 में घटकर 34.03 करोड़ रह गई, जो कि कि नवम्बर, 2018 से 15.01 लाख कम है।
बात करें टाटा टेलीसर्विसेज की तो इसके मोबाइल ग्राहकों की संख्या में 10 लाख की कमी आई है। तो वहीं एमटीएनएल के ग्राहकों की संख्या 3,963 घटकर 46,409 रह गई। इधर रिलायंस कम्युनिकेशंस के ग्राहकों की संख्या 1,929 घटकर 22,138 रह गई।
ट्राई की दिसम्बर, 2018 की रिपोर्ट के मुताबिक, दिसम्बर, 2018 के आखिरी तक देश में मोबाइल फ़ोन ग्राहकों की संख्या बढ़कर 119.78 करोड़ पर पहुंच गई है, जो नवम्बर, 2018 के अंत तक 119.37 करोड़ थी। इस तरह देखा जाए तो मासिक आधार पर मोबाइल फ़ोन ग्राहकों की संख्या में 0.35 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई।
जियो ने बाकी टेलीकॉम कम्पनियों को ग्राहकों की संख्या में ही नहीं पछाड़ा है, बल्कि इंटरनेट डाउनलोडिंग स्पीड के मामले में भी उसने बाकी प्रावइडर्स को पछाड़ा है। ट्राई द्वारा जनवरी, 2019 की इंटरनेट डाउनलोडिंग स्पीड के आंकड़ों के अनुसार, डाउनलोडिंग स्पीड में 18.8 मेगाबाईट प्रति सेंकड की दर से रिलायंस जियो टॉप पर रही।
इधर देश के 15 शहरों में कराए गए एक अध्ययन के अनुसार, जुलाई-दिसम्बर 2018 के दौरान एयरटेल की डेटा स्पीड सबसे तेज रही। वहीं, नेटवर्क कवरेज के मामले में रिलायंस जियो ने सभी कम्पनियों को शिकस्त दी। दूरसंचार नेटवर्क शोध कम्पनी ओकला ने मुताबिक, नेटवर्क कवरेज के लिहाज से रिलायंस जियो सभी कम्पनियों पर भारी पड़ा है। ओकला की रिपोर्ट के अनुसार, जिन इलाकों में उसके द्वारा सर्वेक्षण किया गया उनमें 99.3 प्रतिशत में जियो की मौजूदगी देखी गई। वहीं भारती एयरटेल का नेटवर्क 99.1 प्रतिशत, वोडाफोन का 99 प्रतिशत और आइडिया सेल्युलर का नेटवर्क 98.9 प्रतिशत स्थानों पर पाया गया।