BrahMos WORLD INDIA MADHYA PRADESH BHOPAL WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RELIGION SPORTS BUSINESS FUN FACTS ENTERTAINMENT LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE SCIENCE & TECHNOLOGY HEALTH EDUCATION DIASPORA OPINION & INTERVIEW RECIPES DRINKS BIG MEMSAAB 2017 BUDGET 2017 FUNNY VIDEOS VIRAL ON WEB PICTURE STORIES Mahakal Ke Darshan
WTN HINDI ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
logo
Breaking News

तो इस तरह से गायब करें व्हाट्सएप से मैसेज के ब्ल्यू टिक

Friday - February 22, 2019 11:53 am , Category : WTN HINDI
जानिए व्हाट्सएप के मैसेज से जुड़े इस जरूरी फ़ीचर के बारे में विस्तार से
जानिए व्हाट्सएप के मैसेज से जुड़े इस जरूरी फ़ीचर के बारे में विस्तार से

इस फ़ीचर के यूज से मैसेज पढ़ने के बाद भी व्हाट्सएप में टिक नहीं होगी ब्ल्यू

FEB 22 (WTN) – यदि आपके पास स्मार्ट फ़ोन है तो आप व्हाट्सएप का प्रयोग तो जरूर करते ही होंगे, लेकिन व्हाट्सएप के ऐसे बहुत से फ़ीचर्स हैं जिनके बारे में आपको शायद जानकारी ना हो। व्हाट्सएप समय-समय पर अपने वर्जन को अपडेट करता है और हमारी आपको सलाह है कि आप भी समय-समय पर व्हाट्सएप को अपडेट करते रहें। आज आपको बताते हैं व्हाट्सएप के एक ऐसे फ़ीचर के बारे में जिसके बारे में शायद आपको पता ही ना हो, और यह फ़ीचर है मैसेज की जानकारी से सम्बन्धित।
 
जैसा कि आप जानते हैं कि व्हाट्सएप पर जब भी कोई आपको मैसेज भेजता है, तो मैसेज भेजने वाले के मैसेज में मैसेज डिलेवर होते ही टिक का एक निशान बन जाता है और मैसेज रिसिप्ट होने पर टिक के दो निशान बन जाते हैं। वहीं जैसे ही आप उस मैसेज को पढ़ते हैं, तो उस मैसेज के टिक के दोनों निशान मैसेज भेजने वाले के मैसेज में ब्ल्यू हो जाते हैं यानि कि इससे मैसेज भेजने वाले को पता चल जाता है कि आपने उसके मैसेज को पढ़ लिया है।
 
यदि आप चाहते हैं कि आप व्हाट्सएप पर मैसेज पढ़ तो लें लेकिन मैसेज पढ़ने के बाद दोनों टिक ब्ल्यू ना हो जिससे मैसेज भेजने वाले को यह पता ना चले कि आपने मैसेज पढ़ लिया है, तो इसके लिए व्हाट्सएप के एक फ़ीचर का उपयोग आप कर सकते हैं लेकिन इसके लिए आपको व्हाट्सएप सेटिंग में कुछ बदलाव करने होंगे।
 
यदि आप एंड्रॉयड यूजर हैं, तो आपको ब्ल्यू टिक को ऑफ करने के लिए उसकी सेटिंग में जाना होगा। व्हाट्सएप की सेटिंग में जाने पर आपको अकाउंट का एक विकल्प मिलेगा जहां पर आपको प्राइवेसी विकल्प को चुनना होगा। प्राइवेसी विकल्प में आपको सबसे नीचे रीड रिसीप्ट का ऑप्शन दिखाई देगा। इस ऑप्शन को ऑफ करते ही मैसेज के पढ़ने के बाद उसके ब्ल्यू होने का विकल्प अपने आप ऑफ हो जाएगा। यानि कि किसी भी मैसेज को आप पढ़ भी लेंगे तो भी मैसेज भेजने वाले के मैसेज में टिक ब्ल्यू नहीं होगी और उसे पता ही नहीं चलेगा कि आपने मैसेज को पढ़ लिया है कि नहीं।