BrahMos WORLD INDIA MADHYA PRADESH BHOPAL WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RELIGION SPORTS BUSINESS FUN FACTS ENTERTAINMENT LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE SCIENCE & TECHNOLOGY HEALTH EDUCATION DIASPORA OPINION & INTERVIEW RECIPES DRINKS BIG MEMSAAB 2017 BUDGET 2017 FUNNY VIDEOS VIRAL ON WEB PICTURE STORIES Mahakal Ke Darshan
WTN HINDI ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
logo
Breaking News

कमलनाथ सरकार ने पूरा किया किसान कर्ज़ माफ़ी का ‘वादा’

Friday - February 22, 2019 4:15 pm , Category : WTN HINDI
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शिवराज सिंह चौहान पर साधा ‘निशाना’, बताया पोस्टर वाला नेता
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शिवराज सिंह चौहान पर साधा ‘निशाना’, बताया पोस्टर वाला नेता

मध्य प्रदेश के लाखों किसानों को मिलेगा कर्ज़ माफ़ी का ‘फायदा’
 
FEB 22 (WTN) – मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार ने अपने किये पहले चुनावी वादे को निभा दिया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रदेश के किसानों को जय किसान फसल ऋण माफ़ी योजना का लाभ मिलना शुरू हो गया है। रतलाम ज़िले के नामली गांव में मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इस योजना की विधिवत शुरुआत की। इस योजना के पहले चरण में राज्य के 25 लाख किसानों को इसका लाभ मिलेगा।

कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में किये गये अपने सबसे प्रमुख 'चुनावी वचन', किसानों की कर्ज़माफ़ी का वादा निभा दिया है। मुख्यमंत्री कमलनाथ के मुताबिक़ कर्ज़माफ़ी का पैसा किसानों के खाते में पहुंचना शुरू हो जाएगा। जय किसान फसल ऋण माफ़ी योजना के शुभारम्भ के मौके पर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा, “कांग्रेस जो कहती है वो करती भी है। हमने जो वचन दिया था, उसकी शुरुआत हो चुकी है। हमने सरकार में आने के 57 दिन में ही वचन पूरा कर दिया। किसानों का भला करने के लिए हमने 5 साल पूरे होने का इंतज़ार नहीं किया।”
 
इस दौरान मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि कुछ ही दिनों में कांग्रेस सरकार सारी घोषणाओं और वचनों पर अमल करेगी। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि हम घोषणा और विज्ञापन वाले नेता नहीं हैं।