व्हाट्सएप के ‘इस नये’ फ़ीचर से सर्चिंग होगी ‘आसान’
Thursday - February 28, 2019 2:53 pm ,
Category : WTN HINDI
आईफ़ोन और एंड्राएड दोनों वर्जन पर काम करेगा व्हाट्सएप का नया फ़ीचर
‘क्विक सर्चिंग’ के लिए व्हाट्सएप ला रहा है एक नया फ़ीचर
FEB 28 (WTN) – व्हाट्सएप का एक नया फ़ीचर आपके व्हाट्सएप यूज करने के अनुभव को और भी बेहतरीन बनाने वाला है। यदि आप व्हाट्सएप पर कोई फ़ोटो, लिंक या कोई अन्य डॉक्यूमेंट सर्च करने में परेशान होते हैं तो आपकी इस परेशान का हल व्हाट्सएप का यह नया फ़ीचर है। जानकारी के मुताबिक क्विक और स्मूथ सर्चिंग के लिए व्हाट्सएप एक नये फ़ीचर पर काम कर रहा है, जिसका नाम एडवांस सर्च है।
व्हाट्सएप के एडवांस सर्च फ़ीचर की मदद से यूजर्स विभिन्न प्रकार के मैसेज बड़ी ही आसानी से सर्च कर सकते हैं। WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार इस फ़ीचर को व्हाट्सएप अभी बीटा वर्जन पर टेस्ट कर रहा है। टेस्ट सफल होने के बाद जल्द ही ये फ़ीचर यूजर्स को व्हाट्सएप में नज़र आने लगेगा।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि व्हाट्सएप का यह फ़ीचर यूजर को चैट टैप में दिखाई देगा। इसे टैप करके यूजर्स व्हाट्सएप में फ़ोटो, जीआईएफ़, लिंक, वीडियो, डॉक्यूमेंट और ऑडियो आदि को सर्च कर सकते हैं। इसमें यूजर्स के स्टोरेज में जितनी भी मीडिया फाइल्स सेव हैं, उनकी मदद से यह फ़ोटोज या विडियोज को फिल्टर करता है। एडवांस सर्च फ़ीचर यूजर्स की सर्च हिस्ट्री को भी दिखाएगा, जिसे आसानी से क्लियर किया जा सकेगा। इसमें यदि यूजर्स किसी एक मीडिया फॉर्मेट को सेलेक्ट करेंगे तो उस फॉर्मेट की सभी फाइल्स दिखने लगती हैं।
जैसे ही आप सर्च करेंगे, व्हाट्सएप आपको सभी ग्रुप और उससे सम्बन्धित सभी चैट को दिखाएगा जिसमें सर्च से सम्बन्धित मीडिया फाइल होगी। इतना ही नहीं, आप चैट में मीडिया का प्रीव्यू भी देख सकते हैं, वहीं किसी ग्रुप में आप इस सर्च फ़ीचर का इस्तेमाल करके अपनी फ़ाइल खोज सकते हैं। कहा जा रहा है कि व्हाट्सएप का यह नया फीचर आईफोन के साथ-साथ एंड्रायड यूजर्स के लिए भी उपलब्ध रहेगा।