अब ट्विटर पर आप ‘हाइड’ कर सकेंगे पोस्ट पर आए रिप्लाई!
Saturday - March 2, 2019 2:20 pm ,
Category : WTN HINDI
‘हाइड रिप्लाई’ के अलावा ‘एडिट’ फ़ीचर भी लॉन्च कर रहा है ट्विटर
नये फ़ीचर्स से और ‘बेहतरीन’ होगा ट्विटर का अनुभव
MAR 02 (WTN) – यदि आप माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ट्विटर का उपयोग करते हैं, तो यह ख़बर आपके काम की है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ट्विटर, अपने यूजर्स को अनावश्यक बातचीत की निगरानी पर और ज्यादा नियंत्रण देने के मकसद से 'हाइड रिप्लाई' नामक एक फ़ीचर विकसित कर रहा है। इस फ़ीचर की सहायता से बातचीत शुरू करने वाले व्यक्ति के पास अपने ट्वीट पर आए रिप्लाई को हाइड करने की सुविधा होगी।
इस नए फ़ीचर के बाद यूजर्स को ट्विटर के कॉमेंट बॉक्स में किए गए रिप्लाई को हाइड करने का विकल्प मिलेगा। यूजर्स जब चाहें इसे 'अनहाइड' भी कर सकेंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसी तरह का एक फ़ीचर फेसबुक पर भी मौजूद है, जिसमें यूजर्स कॉमेंट्स को हाइड कर सकते हैं।
ट्विटर में इस फ़ीचर के द्वारा हाइड किये गये रिप्लाई को मीनू ऑप्शन में देखा जा सकेगा। ट्विटर के मुताबिक, आगामी कुछ महीनों में इस नये फ़ीचर का सार्वजनिक परीक्षण किया जाएगा। जैसा कि आप जानते हैं कि ट्विटर सालों से रिपोर्ट, ब्लॉक और म्यूट जैसे कई टूल्स लाकर अपने प्लेटफॉर्म को सन्तुलित करने का प्रयास कर रहा है।
हाइड रिप्लाई फ़ीचर के अलावा ट्विटर बहुप्रतीक्षित 'एडिट' फीचर को भी लॉन्च करने की योजना पर काम कर रहा है। ट्विटर के इस फ़ीचर में यूजर्स को ट्वीट करने के 5 से 30 सेकेंड के अंदर उसे एडिट करने की सुविधा मिलेगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कुछ समय पहले मीडिया में यह ख़बर आई थी कि ट्विटर एंड्रायड पर एक नए फीचर का परीक्षण कर रही है, जिसमें समाचार को टाइमलाइन के शीर्ष पर रखा जाएगा जिससे यूजर्स को इसके जरिये पता चल सके कि दुनिया में क्या कुछ घटित हो रहा है।