अब एक ही कार्ड के जरिये करिये पूरे देश के पब्लिक ट्रांसपोर्ट में भुगतान!
Tuesday - March 5, 2019 12:18 pm ,
Category : WTN HINDI
वन नेशन वन कार्ड से अब पब्लिक ट्रांसपोर्ट में ‘आसान’ होगी आपकी यात्री
पब्लिक ट्रांसपोर्ट टिकिट भुगतान में मोदी सरकार की ‘क्रान्तिकारी’ पहल से आएगा ‘नया बदलाव’
MAR 05 (WTN) – यदि हम आपसे कहें कि आप एक ही कार्ड की सहायता से पूरे देश में किसी भी पब्लिक ट्रांसपोर्ट यानि कि बस या मेट्रो में यात्रा के दौरान टिकिट का भुगतान कर सकते हैं, तो यह पढ़कर आपको आश्चर्य हुआ होगा! लेकिन आपको आश्चर्य करने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि यह ‘सम्भव’ हो सका है मोदी सरकार की एक ‘क्रान्तिकारी योजना’ के चलते। दरअसल अहमदाबाद में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वन नेशन वन कार्ड सिस्टम को लॉन्च किया है जिसे नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड कहा जा रहा है, इसकी सहायता से आप देश के किसी भी पब्लिक ट्रांसपोर्ट में टिकिट का भुगतान कर सकते हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वन नेशन वन कार्ड को BEL यानि कि भारत इलेक्ट्रोनिक्स लिमिटेड ने ईजाद किया है। इस कार्ड की सहायता से देश के सभी शहरों के पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम में इसके जरिये भुगतान किया जा सकेगा। इतना ही नहीं, रूपे कार्ड को इसमें जोडने के बाद इसका उपयोग डेबिट या क्रेडिट कार्ड की तरह भी किया जा सकेगा।
इस कार्ड को यूजर्स टिकिट काउंटर की पीओएस मशीन पर भी उपयोग कर सकते हैं। वहीं इसका उपयोग मेट्रो रेल स्मार्ट कार्ड के तौर पर भी किया जा सकेगा। इतना ही नहीं, अब बैंक जो भी नए डेबिट और क्रेडिट कार्ड जारी करेंगे उन सभी में वन नेशन वन कार्ड के लिए नेशनल कॉमन मोबेलिटी कार्ड फीचर इनबिल्ट होगा।
रुपे का यह कार्ड सम्बन्धित बैंक द्वारा क्रेडिट, डेबिट या प्रीपेड कार्ड की तरह जारी किया जा सकता है। इस कार्ड को हासिल करने के लिए आपको अपने बैंक से सम्पर्क करना होगा। देश के 25 बैंक रुपे वन नेशन वन कार्ड, नेशनल कॉमन मोबेलिटी कार्ड के सपोर्ट के साथ इस कार्ड को उपलब्ध कराएंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रुपे के वन नेशन वन कार्ड को शॉपिंग के लिए भी उपयोग में लाया जा सकेगा।
इस कार्ड की सहायता से देश में किसी भी पब्लिक ट्रांसपोर्ट में इसके जरिये पेमेंट किया जा सकेगा। इतना ही नहीं, इस कार्ड की सहायता से आप पार्किंग और टोल टैक्स का भुगतान भी कर सकेंगे। इस कार्ड को और भी ‘आकर्षक’ बनाया गया है, जैसे इसमें यूजर्स विदेश यात्रा के दौरान इस कार्ड की सहायता से एटीएम पर 5 प्रतिशत कैशबैक हासिल कर सकते हैं और मर्चेंट आउटलेट्स पर 10 प्रतिशत कैशबैक का भी लाभ उठा सकते हैं।
वन नेशन वन कार्ड को मोदी सरकार का एक क्रान्तिकारी कदम बताया जा रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली मेट्रो ने पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन काउंटर की शुरुआत की थी। यहां पर उपयोग में लाए जाने वाले कार्ड के जरिए आसानी से मेट्रो में एंट्री और एक्जिट हो जाती है और आपके अकाउंट से रकम डेबिट हो जाती है।
अब इस सिस्टम को सभी नये मेट्रो नेटवर्क में लगाया जा रहा है। वहीं पुराने सभी नेटवर्क में भी इसे बदल दिया जाएगा। जानकारों का मानना है कि इस नई टेक्नोलॉजी से भारत की लागत भी घटेगी क्योंकि पहले भारत इस टेक्नोलॉजी के लिए विदेश पर निर्भर था और वो इसके लिए ज्यादा रॉयल्टी लेते थे। इस कार्ड के उपयोग के बाद भारत के शहर लंदन और सिंगापुर जैसे दुनिया के उन गिने चुने शहरों में शामिल हो जाएंगे जहां पर इस तरह के कार्ड्स का उपयोग होता है।