इस आसान तरीके से करें मैसेंजर में डार्क मोड फ़ीचर को ‘एक्टिव’
Tuesday - March 5, 2019 2:28 pm ,
Category : WTN HINDI
अपनी आंखों का रखें ख्याल और मैसेंजर के डार्क मोड फ़ीचर का करें उपयोग
मैसेंजर में Moon या Crescent की इमोजी सेंड कर एनेबल कर सकते हैं डार्क मोड!
MAR 05 (WTN) – यूजर्स की काफ़ी समय से हो रही डिमाण्ड के बाद फेसबुक ने मैसेंजर पर आखिरकार डार्क मोड फ़ीचर को जारी कर दिया है। हालांकि यह फ़ीचर अभी खुद-ब-खुद मैसेंजर पर नहीं आएगा और इसे इंस्टॉल करने के लिए आपको कुछ आसान स्टेप्स को फालो करना होगा। वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दें कि काफ़ी समय से मैसेंजर पर डार्क मोड फ़ीचर की टेस्टिंग की जा रही थी, लेकिन अब यह यूजर्स के लिए उपलब्ध हो सका है। मैसेंजर का यह डार्क मोड फ़ीचर एंड्रॉयड और iOS दोनों के लिए उपलब्ध है।
वैसे मैसेंजर के इस डार्क मोड फ़ीचर को आप नाइट मोड फ़ीचर भी कह सकते हैं, क्योंकि इस फ़ीचर को अंधेरे में उपयोग करने लायक बनाया गया है ताकि आपकी आंखों पर जोर ना पड़े। मैसेंजर से काफी पहले ट्विटर ने अपने यूजर्स को डार्क मोड फ़ीचर की सुविधा प्रदान कर दी है। ऐसा नहीं है कि मैसेंजर या फ़िर ट्विटर के डार्क मोड फ़ीचर को रात में ही उपयोग किया जा सकता है, इसे आप दिन में भी उपयोग कर सकते हैं।
यदि आप फेसबुक मैसेंजर में डार्क मोड को एनेबल करना चाहते हैं तो इसका तरीका काफ़ी आसान है। डार्क मोड फ़ीचर एनेबल करने के लिए आपको एक इमोजी सेंड करना होगी। इसके लिए सबसे पहले आप मैसेंजर पर किसी भी चैट में Moon या Crescent की इमोजी को सेंड करें, जिसके बाद लगातार इमोजी पर टैप करते रहें। ऐसा करने के बाद आपको मैसेंजर के टॉप पर डार्क मोड एनेबल करने का विकल्प मिलेगा और इसमें ‘You Found Dark Mode’ का नोटिफिकेशन मिलेगा। जिसके बाद यहां से मैसेंजर अपने आप डार्क मोड में चला जाएगा। अब फेसबुक मैसेंजर में अपनी फ़ोटो पर आप जैसे ही क्लिक करेंगे, आपको मेन मेन्यू में डार्क मोड एनेबल और डिसेबल करने का विकल्प मिलेगा।
वैसे आने वाले समय में फेसबुक मैसेंजर अपडेट वर्जन के साथ डार्क मोड फ़ीचर की सुविधा सभी को देगा और फ़िर इसे इमोजी से एक्टिवेट करने की जरूरत भी नहीं होगी, लेकिन जब तक ऐसा नहीं होता तब तक डार्क मोड फ़ीचर को एनेबल करने के लिए आपको इमोजी सेंड करना होगी।
लेकिन फिलहाल यह साफ नहीं है कि इमोजी सेंड करने के बाद डार्क मोड फ़ीचर को इनेबल करने की प्रोसेस सभी देशों और प्लेटफॉर्म्स पर काम करेगी, लेकिन जानकारी के मुताबिक फिलीपीन्स, पुर्तगाल, चेक गणराज्य, सऊदी अरब और इंडोनेशिया से आई खबरों के मुताबिक यह फ़ीचर वहां पर काम कर रहा है। यदि आप भी रात में मैसेंजर का ज्यादा उपयोग करते हैं तो हमारी आपको सलाह है कि आप भी जल्द से जल्द मैसेंजर के डार्क मोड को एनेबल कर लें ताकि आपकी आंखें सलामत रहें।