व्हाट्सएप चैट को सुरक्षित रखने के हैं कई तरीके
Saturday - March 9, 2019 11:54 am ,
Category : WTN HINDI
मोबाइल फोन चोरी होने या गुम होने पर अब ना करें व्हाट्सएप चैट के डिलिट होने या दुरुपयोग होने की चिंता
MAR 09 (WTN) – यदि आपके पास स्मार्ट फोन है तो आप व्हाट्सएप का प्रयोग तो जरूर ही करते होंगे। समय के साथ-साथ व्हाट्सएप ने यूजर्स के रोजमर्रा के कई कामों को काफ़ी आसान कर दिया है, साथ ही इसके प्रयोग से यूजर्स का मनोरंजन भी होता है और वो बोर नहीं होता है। व्हाट्सएप पर ऑफिस और बिजनेस सम्बन्धित जरूरी सूचनाओं का आदान-प्रदान करना आम बात है, लेकिन कहीं किसी कारण से आपका फोन चोरी हो जाए या गिर जाए तो आपको डर लगा रहेगा कि कोई आपकी व्हाट्सएप की सीक्रेट चैटिंग को पढ़ ना ले और उसका दुरुपयोग ना कर ले।
आज हम आपको बताते हैं कि यदि आपका मोबाइल चोरी हो जाए या फ़िर गिर जाए तो आप अपने व्हाट्सएप चैट को किस तरह से सुरक्षित रख सकते हैं और उसे फ़िर से कैसे हासिल कर सकते हैं? जैसे ही आपको लगे कि आपका मोबाइल चोरी हो गया है या फ़िर गिर गया है तो सबसे पहले आप अपने सिम कार्ड को लॉक करें, जैसे ही सिम कार्ड लॉक होगा कोई भी आपके व्हॉट्सएप को ओपन नहीं कर पाएगा।
अब अपने व्हाट्सएप अकाउंट को एक्टिव करने के लिए नये सिम कार्ड का इस्तेमाल करें और उसे फ़िर से एक्टिव करें। वहीं अगर आप नये सिम कार्ड का प्रयोग नहीं करना चाहते हैं और अपने व्हाट्सएप अकाउंट को डिएक्टिव करना चाहते हैं तो support@whatsapp.com की मेल आईडी पर इमेल करें और उसमें लिखें 'Lost/Stolen: Please deactivate my account'. इसके साथ में अपना मोबाइल नम्बर इंटरनेशनल फॉर्मेट में लिखें, जिससे आपका अकाउंट डिएक्टिव हो जाएगा।
मोबाइल चोरी होने या फ़िर गुम होने की स्थिति में आप अपनी व्हाट्सएप चैट गूगल ड्राइव से बैकअप मैसेज करके वापस हासिल कर सकते हैं। लेकिन हमारी आपको सलाह है कि यह प्रक्रिया हमेशा समय-समय पर करते रहे क्योंकि इस दौरान लोग आपको मैसेज जरूर भेज सकते हैं लेकिन वो सभी मैसेज 30 दिनों तक पेंडिंग रहेंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर आप अपना अकाउंट डिलीट होने से पहले दोबारा एक्टिवेट करते हैं तो आपके पास पेंडिंग मैसेज आ जाएंगे वहीं अगर आपने 30 दिनों के भीतर अपने अकाउंट को एक्टिवेट नहीं किया तो आपका अकाउंट हमेशा के लिए डिलीट हो जाएगा।
वहीं यदि कोई चैट काफ़ी महत्वपूर्ण है तो हमारी आपको सलाह है कि उसे सुरक्षित रखने के लिए
आप इसे पहले ही ई-मेल करके सुरक्षित कर दें। जब आप व्हाट्सएप की किसी भी चैट को मेल करते हैं तो उसमें सेंडर और रिसीवर दोनों के मैसेज सेव हो जाते हैं। चैट को ई-मेल करने के लिए सबसे पहले विकल्पों में more पर क्लिक करें। More ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद मेन्यू में 'export chat' पर क्लिक करें। Export chat में आपको ई-मेल का एक विकल्प मिलेगा जिसे आपको सेलेक्ट करना है। ई-मेल करने से पहले यह आपसे चैट के टेक्स्ट के साथ-साथ मीडिया फाइल भेजने की इजाजत मांगेगा। जिस ई-मेल एड्रेस पर आपको चैट सेंड करना है वो ई-मेल एड्रेस लिखकर सेंड कर दीजिए। इस तरह आपकी पूरी चैट ई-मेल के जरिये आपको पास सेव हो जाएगी।