ईपीएफओ नौकरीपेशा लोगों को देगा नई ‘सौगात’
Monday - March 11, 2019 11:45 am ,
Category : WTN HINDI
ऑनलाइन वर्किंग की तरफ़ बढ़ते ईपीएफओ के कदम
नौकरी बदलने पर अब पीएफ अमाउंट अपने आप होगा ट्रांसफर!
MAR 11 (WTN) – जल्द ही नौकरीपेशा लोगों को अपने पीएफ़ अमाउंट से सम्बन्धित एक बहुत बड़ी सुविधा मिलने वाली है, आखिर क्या है यह सुविधा आइये आपको बताते हैं। देखा गया है कि नौकरीपेशा लोग जब भी जॉब बदलते हैं तो उनके लिए अपने पीएफ अमाउंट को नई कम्पनी में ट्रांसफर कराने में काफ़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, ऐसे में नौकरीपेशा लोगों की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए अब ईपीएफओ यानि कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन पीएफ अमाउंट के स्थानांतरण की प्रक्रिया को सरल बनाने की तैयारी में है।
जानकारी के मुताबिक, ईपीएफओ की नई योजना के मुताबिक नौकरीपेशा लोगों को अब अगले वित्त वर्ष से नौकरी बदलने पर पीएफ अमाउंट ट्रांसफर करने का अनुरोध करने की जरूरत नहीं होगी और यह पूरी प्रक्रिया अपने आप हो जाएगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फिलहाल ईपीएफओ के सदस्यों को यूएएन यानि कि यूनिवर्सल अकाउंट नम्बर (UAN) होने के बाद भी पीएफ अमाउंट को ट्रांसफर करने के लिए अलग से अनुरोध करना पड़ता है।
आधुनिकता की ओर बढते हुए ईपीएफओ अब पेपरलेस वर्क को ज्यादा तरजीह दे रहा है और इसी का नतीजा है कि ईपीएफओ का क़रीब 80 प्रतिशत काम ऑनलाइन हो रहा है। ईपीएफओ की कोशिश है कि नौकरी बदलने पर पीएफ अमाउंट ऑटोमेटिक ट्रांसफर हो जाए। नौकरी बदलने पर पीएफ अमाउंट का ट्रांसफर ईपीएफओ के लिए बहुत काम होता है। इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि हर साल पीएफ अमाउंट के ऑटोमेटिक ट्रांसफर के क़रीब आठ लाख आवेदन आते हैं।
ईपीएफओ द्वारा प्रदान की जाने वाली नई सुविधा के मुताबिक जैसे ही नया नियोक्ता मासिक ईपीएफ रिटर्न दायर करेगा जिसमें नये कर्मचारी का यूएएन भी शामिल होगा, वैसे ही पहले के ईपीएफ योगदान और उस पर मिले ब्याज का ऑटोमेटिक ट्रांसफर हो जाएगा।