जानिए व्हाट्सएप के इन फ़ीचर्स को कैसे करें ‘हाइड’?
Monday - March 11, 2019 1:56 pm ,
Category : WTN HINDI
‘प्राइवेसी’ के लिए जरूरी है आपका इन फ़ीचर्स के बारे में जानना
जब व्हाट्सएप में मैसेज पढ़ने के बाद टिक नहीं होगी ब्ल्यू और ना ही बदेलगा लास्ट सीन!
MAR 11 (WTN) – यदि आपके पास स्मार्ट फोन है तो आप व्हाट्सएप का प्रयोग तो जरूर करते ही होंगे। लेकिन जैसा कि आप जानते हैं कि जैसे ही आप व्हाट्सएप ओपन करते हैं और कोई मैसेज पढ़ते हैं तो मैसेज भेजने वाले सेंडर पर मैसेज टिक ब्ल्यू हो जाती हैं यानि कि उसे पता चल जाता है कि आपने मैसेज पढ़ लिया है, वहीं जैसे ही आप व्हाट्सएप ओपन करते हैं तो आप ऑनलाइन शो होते हैं और व्हाट्सएप से हटने के बाद आपका लास्ट सीन भी बदल जाता है।
व्हाट्सएप के ब्ल्यू टिक और लास्ट सीन फ़ीचर यूजर्स की प्राइवेसी के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं। कई बार दोनों फ़ीचर्स के कारण आपकी प्राइवेसी भंग हो जाती है। लेकिन यदि आपको व्हाट्सएप पर ब्ल्यू टिक और लास्ट सीन फ़ीचर छिपाना हो तो आप इसे बड़े ही आसानी से कर सकते हैं। जीहां आप व्हाट्सएप पर ब्ल्यू टिक को छिपा भी सकते हैं और बिना ऑनलाइन आए किसी का मैसेज भी पढ़ सकते हैं जिससे आपका पिछला लास्ट सीन भी नहीं बदलेगा। सबसे पहले आपको बताते हैं कि ब्ल्यू टिक फ़ीचर को कैसे हाइड किया जा सकता है।

ब्ल्यू टिक फ़ीचर को हाइड करने के लिए सबसे पहले व्हाट्सएफ की सेटिंग पर जाएं और उसके बाद सबसे ऊपर दिये अकाउंट ऑप्शन पर क्लिक करें। अकाउंट ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद सबसे ऊपर आपको प्राइवेसी फ़ीचर का विकल्प दिखाई देगा जिसे आपको क्लिक करना है। प्राइवेसी ऑप्शन में सबसे नीचे आपको read receipts का विकल्प दिखाई देगा जिसे ऑफ़ करने के बाद आप कोई भी मैसेज पढ़ेंगे तो सेंडर के पास मैसेज ब्ल्यू नहीं होगा। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ‘read receipts’ ऑफ़ करने से आप जिसे मैसेज सेंड करेंगे उसने मैसेज पढ़ा की नहीं यह आपको भी पता नहीं चल पाएगा क्योंकि आपके सेंड किये मैसेज भी इस फ़ीचर को ऑफ़ करने के बाद ब्ल्यू नहीं होंगे।

अब आपको बताते हैं कि आप बिना ऑनलाइन आए व्हाट्सएप पर कोई भी मैसेज कैसे पढ़ सकते हैं। जब भी व्हाट्सएप पर मैसेज आए तो चैट को ओपन ना करें। अब सबसे पहले मोबाइल में नोटफिकेशन पैनल पर जाकर उसे ओपेन करें। इसके बाद वाट्सएप नोटिफिकेशन को एक्सपैंड करें। जैसे ही आप वाट्सएप नोटिफिकेशन एक्सपैंड करेंगे, आपको ‘Reply’ और ‘Mark as read’ का विकल्प दिखाई देगा। इसमें से आपको ‘Mark As Read’ पर टैप करना है। जैसे ही आप ‘Mark As Read’ पर टैप करेंगे आपका मैसेज ‘Read’ हो जाएगा और यहां से मैसेज पढ़ने के बाद भी यूज़र का लास्ट सीन वहीं पुराना वाला रहेगा वो नहीं बदलेगा।