लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश में ‘दिग्गजों’ के सहारे कांग्रेस
Monday - March 11, 2019 3:46 pm ,
Category : WTN HINDI
पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हुई थी बुरी तरह से ‘हार’
कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए बनाई ‘रणनीति’
MAR 11 (WTN) – सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस आज मध्य प्रदेश की 20 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम फायनल कर सकती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा होने के बाद कांग्रेस की यह पहली बैठक प्रत्याशी चयन के लिए हो रही है। कहा जा रहा है कि इस बैठक में छिन्दवाड़ा, गुना, ग्वालियर, राजगढ़, मन्दसौर, खण्डवा, धार, सतना और मुरैना समेत 20 सीटों पर नाम फायनल हो सकते हैं।

सूत्रों के मुताबिक गुना सीट से कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया और झाबुआ-रतलाम सीट से पूर्व केन्द्रीय मंत्री कान्तिलाल भूरिया के नाम फायनल हैं। वहीं कांग्रेस की परम्परागत सीट छिन्दवाड़ा से इस बार कोई नया नाम तय हो सकता है। जैसा कि आप जानते हैं कि छिन्दवाड़ा सीट से कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करते रहे हैं, लेकिन मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद अब इस सीट से उनके बेटे नकुलनाथ या फ़िर मध्य प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना का टिकट फायनल हो सकता है।

वहीं अन्य सीटों की बात करें तो राजगढ़ सीट से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, ग्वालियर से ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया, मन्दसौर से मीनाक्षी नटराजन, खण्डवा से अरुण यादव, सतना से अजय सिंह, धार से गजेन्द्र सिंह, मुरैना से रामनिवास रावत और सागर से प्रभु सिंह को टिकट मिल सकता है। यह सभी नेता अपने-अपने क्षेत्र के जनाधार वाले नेता हैं जिन्हें चुनाव लड़ाकर कांग्रेस भाजपा को कड़ी टक्कर देने के मूड में है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश की 29 में से सिर्फ़ 2 सीटों गुना और छिन्दवाड़ा पर ही कांग्रेस जीत हासिल कर सकी थी। कांग्रेस के कुछ नेताओं का मानना है कि राज्य में कांग्रेस सरकार बनने और केन्द्र की सत्ता विरोधी लहर के कारण कांग्रेस इस लोकसभा चुनाव में कम से कम 10 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है। केन्द्र में भाजपा की सरकार बनने से रोकने के लिए कांग्रेस इस बार अपने सभी दिग्गजों को चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी में है ताकि मध्य प्रदेश से ज्यादा से ज्यादा सीटें जीती जा सकें। अब देखते हैं कि कांग्रेस की यह रणनीति कितनी सफल साबित होती है।